महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के वरोरा में नगर परिषद चुनाव 2025 के बीच सियासत पूरी तरह गर्मा चुकी है।
यह सभा भाजपा की अधिकृत नगर परिषद अध्यक्ष उम्मीदवार Maya Rajurkar के समर्थन में आयोजित की गई, जहां हजारों की संख्या में नागरिकों की मौजूदगी देखी गई।
सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर बावनकुले ने माया राजुरकर को वरोरा के विकास की असली ताकत बताया। उन्होंने कहा कि माया राजुरकर पढ़ी-लिखी, ईमानदार, जमीनी स्तर पर काम करने वाली और जनता की समस्याओं को समझने वाली नेता हैं।
यदि वरोरा को सही मायनों में आधुनिक, सुरक्षित और विकसित शहर बनाना है तो माया राजुरकर और उनकी पूरी टीम को भारी बहुमत से विजयी बनाना बेहद जरूरी है।
अपने भाषण में उन्होंने केंद्र की Narendra Modi सरकार और राज्य की Devendra Fadnavis सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार का सीधा फायदा अब नगर परिषद स्तर तक पहुंचेगा। सड़क, जल आपूर्ति, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, आवास और रोजगार जैसे मुद्दों पर वरोरा को एक नई दिशा मिलने जा रही है।
नगर परिषद चुनाव 2025 की पृष्ठभूमि में आयोजित इस जनसभा में नगराध्यक्ष और नगरसेवक पद के लिए मैदान में उतरे भाजपा के सभी उम्मीदवारों के समर्थन में जनता से सीधा आह्वान किया गया।
चंद्रशेखर बावनकुले ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि विकास की निरंतरता बनाए रखने के लिए भाजपा के सभी उम्मीदवारों को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाना वरोरा के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।
इस दौरान विधायक करण देवतळे, हरीश शर्मा, महेश देवकते, उमेश बोडेकर, रमेश राजुरकर, विजय देवतळे, रविंद्र शिंदे, सागर वझे सहित नगरसेवक पद के सभी उम्मीदवार, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। पूरी सभा में उत्साह, ऊर्जा और जीत का आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।
वरोरा की राजनीति इस समय निर्णायक मोड़ पर खड़ी है। एक तरफ भाजपा विकास के एजेंडे को लेकर जनता के बीच मजबूती से पहुंच चुकी है, तो दूसरी तरफ विपक्ष भी अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। अब देखना यह होगा कि वरोरा की जनता विकास को चुनती है या एक बार फिर राजनीति के पुराने ढर्रे पर ही आगे बढ़ती है। इसका फैसला आने वाले चुनावी नतीजे ही करेंगे।

अंत में एक अहम राजनीतिक संदेश
इस जनसभा की एक और खास बात यह रही कि कांग्रेस की महिला शहर अध्यक्ष Deepali Mate ने भी मंच साझा किया। उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद माया राजुरकर को अपना खुला समर्थन दिया। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने भाजपा या किसी अन्य पार्टी में प्रवेश नहीं किया है और उनका यह समर्थन पूरी तरह व्यक्तिगत और विकास के दृष्टिकोण से है।
Exclusive Report : Manish Kumar Ankur
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7