Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Warora में बड़ी राजनीतिक पहल: Congress महिला शहर अध्यक्ष दीपाली ज्ञानेश माटे ने BJP उम्मीदवार माया रमेश राजुरकर को दिया खुला समर्थन

Warora में बड़ी राजनीतिक पहल: Congress महिला शहर अध्यक्ष दीपाली ज्ञानेश माटे ने BJP उम्मीदवार माया रमेश राजुरकर को दिया खुला समर्थन

Warora नगर परिषद चुनाव से पहले सियासी माहौल में एक बेहद सकारात्मक और ऐतिहासिक मोड़ देखने को मिला है।

कांग्रेस की महिला शहर अध्यक्ष और जानी-मानी समाजसेवी दीपाली ज्ञानेश माटे ने भाजपा की अधिकृत नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार माया रमेश राजुरकर को अपना खुला समर्थन देकर राजनीति के साथ-साथ समाज को भी एक मजबूत संदेश दिया है।

यह समर्थन केवल एक राजनीतिक फैसला नहीं, बल्कि वारोरा के विकास, स्थिरता और भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

वहीं बता दें कि कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद दीपाली माटे ने अब तक बीजेपी या किसी भी राजनीतिक दल में औपचारिक रूप से प्रवेश नहीं किया है। उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमेशा उन पर भरोसा किया, उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और हर कदम पर उनका साथ दिया। इसके लिए वे पूरे मन से कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करती हैं। साथ ही दीपाली माटे ने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही वे फिलहाल किसी पार्टी में शामिल नहीं हुई हैं, लेकिन वरोरा के विकास को सर्वोपरि मानते हुए वे अपना समर्थन माया राजुरकर को दे रही हैं, ताकि शहर आगे बढ़े और जनता को एक बेहतर नेतृत्व मिल सके।


पद से बड़ा शहर का भविष्य: दीपाली माटे का बड़ा त्याग

दीपाली ज्ञानेश माटे ने अपने पद से इस्तीफा देकर यह साफ कर दिया कि उनके लिए राजनीतिक कुर्सी से कहीं ज्यादा वारोरा का उज्ज्वल भविष्य मायने रखता है। यह फैसला उन्होंने पूरी सोच-समझ और ज़मीनी हकीकत को देखते हुए लिया।

दीपाली माटे का कहना है कि
“मैंने यह निर्णय किसी दबाव में नहीं, बल्कि केवल वारोरा के विकास और जनता के हित को ध्यान में रखते हुए लिया है।”


माया रमेश राजुरकर: शिक्षिका से जननेत्री तक का सफर

भाजपा की उम्मीदवार माया रमेश राजुरकर इससे पहले एक सफल शिक्षिका रही हैं। वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं और आम नागरिकों की समस्याओं को बेहद करीब से समझती हैं।

महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे विषयों पर उनका काम वारोरा के नागरिकों के बीच पहले से ही भरोसे का प्रतीक बन चुका है।


खबर 24 एक्सप्रेस से बातचीत में दीपाली माटे का बड़ा बयान

खबर 24 एक्सप्रेस के एसोसिएट एडिटर मनीष कुमार अंकुर से बातचीत में दीपाली ज्ञानेश माटे ने स्पष्ट कहा—

“माया राजुरकर में वह क्षमता है जो वारोरा को नई दिशा दे सकती है। वे शिक्षित हैं, सामाजिक हैं और ज़मीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझती हैं। इसीलिए मैंने उनका समर्थन करने का निर्णय लिया।”


वारोरा की राजनीति में भरोसे और विकास का संगम

आज वारोरा की राजनीति में यह समर्थन विचारधारा और विकास की सोच का संगम बन चुका है। एक ओर कांग्रेस की सशक्त महिला नेता दीपाली माटे, तो दूसरी ओर भाजपा की शिक्षित और लोकप्रिय उम्मीदवार माया राजुरकर — दोनों का यह मेल वारोरा की जनता के लिए एक नई उम्मीद बनकर सामने आया है।

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो इस समर्थन का आने वाले नगर परिषद चुनाव के परिणामों पर बड़ा असर पड़ सकता है


जनता के बीच सकारात्मक संदेश

इस पूरे घटनाक्रम से जनता के बीच यह साफ संदेश गया है कि
राजनीति से ऊपर अगर कुछ है, तो वह है शहर का विकास, महिलाओं का सम्मान और जनता का भविष्य।


अब सबकी नजर चुनावी नतीजों पर

अब देखना यह बेहद दिलचस्प होगा कि दीपाली ज्ञानेश माटे के समर्थन से माया रमेश राजुरकर की चुनावी राह कितनी मजबूत होती है और वारोरा की राजनीति किस नई दिशा की ओर बढ़ती है।


ब्यूरो रिपोर्ट : मनीष कुमार अंकुर, वरोरा


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading