महाराष्ट्र के कराड–पाटण हाईवे पर देर रात एक महिला ने ऐसा ड्रामा किया कि पूरा हाईवे ठहर गया। अचानक सड़क के बीचों-बीच उतरी ये महिला, और फिर जो किया… उसे देखकर लोग दहशत में आ गए। कोई कार, कोई बाइक, कोई ट्रैक्टर… कुछ भी दिखा, वह सीधा उसके सामने कूद जाती और चलती गाड़ियों के बोनट पर जा बैठती।
राहगीर घबरा गए, ट्रैफिक रुक गया… लेकिन महिला अपनी ही दुनिया में चीख-चिल्ला रही थी। किसी को नहीं छोड़ रही थी कभी पत्थर फेंकती, कभी गाड़ियों पर मुक्के मारती। कई लोग दूर से इसका वीडियो बनाते रहे और अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है।
यह घटना मंगलवार रात विजय नगर के MSCB चौक की है, जहां शराब के नशे में धुत एक महिला अचानक हाईवे पर आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह बीच सड़क पर बैठ गई, जोर-जोर से चिल्लाने लगी और गुजरने वाली हर गाड़ी को रोकने की कोशिश करने लगी।
कुछ ही क्षणों में मामला और खतरनाक हो गया। महिला कई कारों के बोनट पर कूदकर बैठ गई। एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह चीखते हुए कार पर बैठ जाती है और ड्राइवर घबराकर गाड़ी रोक देता है। इसके बाद वह एक ट्रैक्टर के सामने कूद गई और उसे भी रुकवा दिया। महिला की हरकतों से पूरा ट्रैफिक थम गया। लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े हो गए, क्योंकि किसी को अंदाज़ा नहीं था कि वह अगले पल क्या करेगी। कुछ लोगों ने उसे समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह लगातार चिल्लाती रही और कुछ गाड़ियों पर पत्थर फेंकने लगी।
अब सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। उधर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। कराड शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद महिला को सड़क से हटाया।
पुलिस के अनुसार, महिला पूरी तरह नशे की हालत में थी और फिलहाल उसे हिरासत में लेकर मेडिकल टेस्ट कराया गया है। उसके पहचान और इस पूरे हाईवे ड्रामा की वजहों की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि महिला अकेली थी या उसे किसी ने वहां छोड़ा था।
एक महिला का ये नशे में किया हाईवे स्टंट न सिर्फ उसकी जान को खतरे में डाल सकता था, बल्कि सैकड़ों लोगों की जिंदगी भी दांव पर लग सकती थी। सवाल ये है—क्या सोशल मीडिया के वायरल वीडियो की चाह में हम इंसानियत और सुरक्षा दोनों भूलते जा रहे हैं?
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7