Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Constitution Day पर Chandrashekhar Bawankule का बड़ा हमला: Rahul Gandhi और कांग्रेस को नहीं पता संविधान का असली मतलब

Constitution Day पर Chandrashekhar Bawankule का बड़ा हमला: Rahul Gandhi और कांग्रेस को नहीं पता संविधान का असली मतलब

आज संविधान दिवस पर महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर ऐसा वार किया है कि राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।


बावनकुले ने साफ कहा है कि भाजपा नहीं, बल्कि कांग्रेस ही संविधान के खिलाफ काम करती रही है।


कांग्रेस अफवाह फैलाती है, समाज को बांटती है… और खुद को संविधान का ठेकेदार बताती है।


आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर चंद्रशेखर बावनकुले ने ऐसा क्या कहा, जिसने कांग्रेस की राजनीति पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया।

संविधान दिवस पर चंद्रशेखर बावनकुले ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को नमन किया। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान सिर्फ एक किताब नहीं… बल्कि भारत की प्रगति, समानता, स्वतंत्रता और न्याय की रीढ़ है।
बावनकुले ने बयान देते हुए कहा कि राहुल गांधी बार-बार आरोप लगाते हैं कि भाजपा संविधान खत्म कर रही है। लेकिन सवाल ये है कि क्या कांग्रेस के युवराज को संविधान का मतलब भी समझ में आता है?

उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को बचाने का काम कर रही है… जबकि कांग्रेस उसी संविधान के खिलाफ जाकर समाज में भ्रम फैलाने और देश को बांटने का काम कर रही है।

Chandrashekhar Bawankule ने साफ शब्दों में कहा कि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधान है। इसको कोई बदल नहीं सकता, कोई छू भी नहीं सकता। जो लोग जनता को डराते हैं कि संविधान बदल जाएगा, वे सिर्फ अफवाह और झूठ की राजनीति कर रहे हैं।

Bawankule ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की और कहा कि आज चारों दिशाओं में मोदी और भाजपा के पक्ष में माहौल इसलिए है… क्योंकि सरकार ने हमेशा संवैधानिक मूल्यों को सर्वोच्च स्थान दिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. अंबेडकर के योगदान के बिना भारत अधूरा होता। आज हर घर में अंबेडकर जयंती उत्साह से मनाई जा रही है, यही उनकी असली विरासत है।

तो ये था Chandrashekhar Bawankule का कांग्रेस और राहुल गांधी पर सीधा, तेज और तगड़ा हमला।
संदेश बिल्कुल स्पष्ट है… संविधान भारत की आत्मा है, और भाजपा उसे मजबूत करने का काम कर रही है।

आपको क्या लगता है? क्या कांग्रेस संविधान को लेकर लोगों में सिर्फ डर फैलाती है? अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर बताइए।

अगर आप राजनीति की ऐसी ही बड़ी और जरूरी खबरें सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और बेल आइकन जरूर दबाएं।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

OLX पर कार बेचने निकला मालिक, टेस्ट ड्राइव के बहाने शातिर कार लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद हुआ खेल

OLX पर कार बेचने निकला मालिक, टेस्ट ड्राइव के बहाने शातिर कार लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद हुआ खेल

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading