आज की सबसे हैरान कर देने वाली खबर… एक भिखारी और करोड़ों की संपत्ति! सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मुंबई का एक भिखारी भरत जैन… देश का नहीं बल्कि दुनिया का सबसे अमीर भिखारी है।
कहा जा रहा है उसके पास 8 विला, 8 लक्जरी फ्लैट, महंगी गाड़ियां, 4 पत्नियां… और छापे में निकले पूरे 460 करोड़ रुपये! इतना ही नहीं… दावा तो ये भी है कि वो 18 हजार भिखारियों का रैकेट चलाता है। लेकिन क्या ये पूरा मामला सच है?
क्या एक भिखारी इतने करोड़ों का मालिक हो सकता है? आज हम आपको दिखाएंगे इस वायरल खबर के पीछे की पूरी सच्चाई… और बताएंगे कि ये कहानी कहां तक हकीकत है, और कहां सिर्फ अफवाह।
लेकिन अब ज़रा तैयार रहिए… क्योंकि जिस कहानी ने सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है, उसके मुताबिक एक भिखारी के पास से मिले हैं पूरे 460 करोड़ रुपये! जी हां… 460 करोड़ कैश, 8 विला, 8 आलिशान अपार्टमेंट, 2 बंगले और महंगी गाड़ियों का एक बड़ा कलेक्शन।
और ये भिखारी है… मुंबई का रहने वाला भरत जैन। सोशल मीडिया की रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि भरत जैन न सिर्फ मुंबई में भीख मांगता था, बल्कि 18 हजार भिखारियों का एक ‘रैकेट’ चलाता था।
कहा गया कि उसके नेटवर्क में शामिल भिखारियों को धारावी में रहने की जगह दी जाती थी, दिन में तीन बार खाना मिलता था… और हर किसी की कमाई का एक प्रतिशत उसके पास जाता था।
एक और दावा वायरल भरत जैन IIM कोलकाता से बीई कर चुका है। बड़ा shock तो तब लगा जब कहा गया कि भरत ने 22 करोड़ का घर खरीदने की कोशिश की… और इसी दौरान इनकम टैक्स विभाग ने उस पर छापा मारा… जहां से निकले 460 करोड़ रुपये नकद और ढेरों प्रॉपर्टी के कागज़।
सोशल मीडिया की कहानी यहीं नहीं रुकती, दावा ये भी कि भरत जैन भारत से मलेशिया और इंडोनेशिया तक अपना ‘भीख नेटवर्क बिजनेस’ फैला रहा था।
और यही वजह है कि उसे देश का सबसे अमीर भिखारी बताया गया।
लेकिन… अब सुनिए सबसे जरूरी बात।
ये पूरी खबर जुलाई 2023 से वायरल है।
और इसकी आधिकारिक पुष्टि… किसी भी सरकारी एजेंसी, इनकम टैक्स विभाग या पुलिस द्वारा नहीं की गई है।
इतिहासकार बताते हैं कि भीख मांगने की परंपरा हजारों साल पुरानी है। लेकिन सोशल मीडिया युग में… कहानियां कभी-कभी हकीकत से ज्यादा तेज भागती हैं। कौन अमीर? कौन गरीब? और कौन सिर्फ एक वायरल स्टोरी? ये सच अभी भी सवालों के घेरे में है।
क्या वाकई कोई भिखारी 460 करोड़ रुपये का मालिक हो सकता है? या फिर ये कहानी सिर्फ सोशल मीडिया की एक और ‘वायरल मिस्ट्री’ है? आपके अनुसार इसमें कितनी सच्चाई है… कमेंट में जरूर बताएं।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express