महाराष्ट्र के ठाणे से बड़ी खबर… राज ठाकरे को गाली देना एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर को इतना महंगा पड़ गया कि मनसे कार्यकर्ताओं ने उसे सड़क पर पकड़ लिया… उठक-बैठक भी कराई… और सार्वजनिक तौर पर माफी मंगवाई।
ड्राइवर का वीडियो वायरल होते ही मनसे के कार्यकर्ता भड़क गए और सीधे ऑटो ड्राइवर को सबक सिखाने पहुंच गए। आरोपी की पहचान शैलेन्द्र यादव के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती… मनसे हाल ही में नवी मुंबई एयरपोर्ट का रनवे तोड़ने की धमकी देकर भी विवादों में थी।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें आरोपी ऑटो रिक्शा ड्राइवर शैलेन्द्र यादव राज ठाकरे और मनसे नेताओं के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करता दिख रहा था। वीडियो सामने आते ही मनसे कार्यकर्ता भड़क गए।
मनसे के कार्यकर्ताओं ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया… उसे सड़क पर खड़ा कर उठक-बैठक कराई… और कैमरे के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए मजबूर किया। इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
इसके बाद मनसे के उप मंडल प्रमुख ने चितलसार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर शैलेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले में एक अन्य आरोपी राकेश यादव, जो ठाणे के काशेली इलाके का रहने वाला है, अभी फरार बताया जा रहा है।
मनसे का आरोप है कि एयरपोर्ट में करीब एक लाख नई नौकरियों में स्थानीय मराठी युवाओं को प्राथमिकता नहीं दी जा रही। मनसे नेताओं ने RTI के जवाब का हवाला देते हुए कहा था कि सिडको ने जानबूझकर भूमिपुत्रों के लिए नौकरी आरक्षण की कोई नीति नहीं बनाई।
ठाणे का ये मामला दिखाता है कि महाराष्ट्र की राजनीति में मनसे की आक्रामक शैली लगातार चर्चा में बनी रहती है। ऑटो ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस तरह जनता को सजा देना सही है या नहीं? आपकी क्या राय है बताइए कमेंट में।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7