अफ्रीका के इथियोपिया में भीषण ज्वालामुखी विस्फोट हुआ… और अब उसका सीधा असर भारत तक पहुंच चुका है। हैली गुबी नाम के ज्वालामुखी से उठी राख का विशाल गुबार 14 किलोमीटर ऊंचाई तक फैल गया… और हवा के रुख के साथ यमन, ओमान होते हुए भारत के आसमान में दाखिल हो गया।
सबसे बड़ा खतरा एयर ट्रैवल पर है… दिल्ली NCR और उत्तर भारत के कई रूट प्रभावित हो चुके हैं। DGCA ने सभी एयरलाइनों को आपात एडवाइजरी जारी कर दी है। कई इंटरनेशनल उड़ानें रद्द… कई के रूट बदल दिए गए हैं।
यह राख का गुबार अब चीन की ओर बढ़ रहा है… और हालात लगातार बदल रहे हैं। आगे क्या होगा?
अफ्रीका के इथियोपिया में स्थित हैली गुबी ज्वालामुखी ने 12 हजार साल बाद अचानक भीषण विस्फोट किया। यह ज्वालामुखी अफार इलाके में, इरिट्रिया बॉर्डर के पास और अदीस अबाबा से करीब 500 मील दूर है। रविवार को हुए विस्फोट के बाद कई घंटों तक आग, धुआं और राख आसमान में उछलती रही।
सबसे खतरनाक बात यह रही कि राख सीधा 14 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंच गई। ऊंचाई पर तेज हवाओं ने राख को यमन और ओमान की दिशा में धकेला… और वहां से यह भारी गुबार भारत तक पहुंच गया।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में एयर ट्रैफिक सीधे प्रभावित हुआ है। DGCA ने तुरंत एडवाइजरी जारी करते हुए सभी एयरलाइनों को चेताया कि राख वाले रूट से उड़ान न भरें, फ्यूल मैनेजमेंट बदलें और किसी भी संदिग्ध घटना की तुरंत रिपोर्ट करें।
DGCA के मुताबिक राख विमान के इंजन को नुकसान पहुंचाती है, विंडशील्ड को काला कर देती है और नेविगेशन सिस्टम तक प्रभावित हो सकता है। इसी वजह से कई एयरलाइंस ने आपात कदम उठाए।
KLM ने अपनी एम्स्टर्डम-दिल्ली और दिल्ली-एम्स्टर्डम की दोनों उड़ानें रद्द कीं।
इंडिगो ने कई उड़ानों के रूट बदल दिए। कन्नूर से अबूधाबी जा रही फ्लाइट को अहमदाबाद मोड़ा गया क्योंकि राख का गुबार उसके रूट के करीब पहुंच चुका था।
एयर इंडिया ने कुछ उड़ानें इसलिए कैंसिल कीं ताकि प्रभावित आसमान से होकर आए विमानों की जांच की जा सके।
एयरपोर्ट्स को भी सतर्क रहने को कहा गया है। रनवे, टैक्सीवे और एप्रन पर राख की जांच, जरूरत पड़े तो संचालन रोकने और मौसम विभाग से लगातार अपडेट लेने के निर्देश दिए गए हैं।
राख का यह विशाल गुबार अब भारत से आगे चीन की ओर बढ़ रहा है, लेकिन फिलहाल भारत के लिए सबसे बड़ा मुद्दा उड़ानों की सुरक्षा है। DGCA ने साफ कहा है कि अगला अपडेट हर कुछ घंटे में जारी किया जाएगा।
हैली गुबी ज्वालामुखी का यह विस्फोट पूरे एशिया और अफ्रीका के एयर ट्रैफिक सिस्टम को प्रभावित कर सकता है। अगला 24 से 48 घंटे बेहद अहम हैं।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7