Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Nagpur to Chandrapur: Shri Sai Travels नगराळे की तेज रफ्तार बस ने लिया खतरनाक कट, बड़ा हादसा टला

Nagpur to Chandrapur: Shri Sai Travels नगराळे की तेज रफ्तार बस ने लिया खतरनाक कट, बड़ा हादसा टला

नागपुर में 26 नवंबर 2025 की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। श्री साईं ट्रैवलर्स की बस MH 49 BZ 9655 नागपुर से चंद्रपुर की ओर जा रही थी। बूटीबोरी फ्लाईओवर की शुरुआत में इस बस ने जिस तरह ओवरटेक किया, उसे देखकर दूसरी बस में बैठे यात्री भी दहशत में आ गए। रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ सेकंड की देर से दुर्घटना हो सकती थी।

घटना उस समय हुई जब बूटीबोरी फ्लाईओवर शुरू होते ही कई बसें नीचे की सड़क से होकर यात्रियों को लेते हुए आगे बढ़ती हैं। इसी दौरान नागपुर से वणी जा रही दूसरी बस को श्री साईं ट्रैवलर्स (नगराळे ट्रेवल्स, नगराळे बंधु) की बस ने अचानक खतरनाक कट मारा। तेज रफ्तार और गलत ओवरटेकिंग के कारण दोनों बसें टकराते-टकराते बचीं।

आपको बताते हैं कि इस तरह की घटना आखिर होती क्यों है? दरअसल यात्रियों को पिक करने की जल्दबाजी, दूसरा बस वाला उसकी सवारियों को न बिठा ले, या दूसरी बस से पहले पहुंचकर सवारियां भर ले ताकि पैसे ज्यादा मिलें। ये प्रतिस्पर्धा कभी-कभी बड़ी खतरनाक बन जाती है।

घटना की सबसे बड़ी बात यह रही कि हमारे रिपोर्टर उसी समय उसी बस में मौजूद थे। उन्होंने बस का व्यवहार देखकर तुरंत उसकी तस्वीर ली ताकि घटना का सही दस्तावेज तैयार हो सके। बस की तस्वीर लेने का मकसद किसी को बदनाम करना नहीं, बल्कि यह संदेश देना है कि यात्रियों की सुरक्षा हमेशा पहले होनी चाहिए।

कहते हैं—दुर्घटना से देर भली। अगर वणी जा रही बस के ड्राइवर ने समय रहते अपनी बस को थोड़ा साइड न किया होता या स्पीड थोड़ी और ज्यादा होती, तो यह घटना आज एक बड़ा हादसा बन सकती थी।

फिलहाल गनीमत रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन सबक यही है कि भविष्य में श्री साईं ट्रैवलर्स के ड्राइवर को यात्रियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखते हुए स्पीड और ओवरटेकिंग के नियमों का पालन करना चाहिए।


ब्यूरो रिपोर्ट : विपिन कुत्तरमारे, नागपुर


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe