Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Maharashtra में Voting से पहले ही BJP का खाता खुला, साधना महाजन बनीं जामनेर की मेयर… वो भी बिना चुनाव

Maharashtra में Voting से पहले ही BJP का खाता खुला, साधना महाजन बनीं जामनेर की मेयर… वो भी बिना चुनाव

Akash Dhake | Exclusive Report | Jamner Jalgaon: आज की बड़ी खबर महाराष्ट्र के जलगांव जिले से है… जहां नगर निकाय चुनावों में वोटिंग शुरू होने से पहले ही बीजेपी ने पहली जीत दर्ज कर ली है।

और ये जीत किसी सामान्य सीट की नहीं… बल्कि मेयर की है! साधना महाजन ने जामनेर में मेयर पद पर कब्जा जमा लिया है वो भी बिना एक भी वोट डाले।

जैसे ही स्थानीय निकाय चुनावों के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया खत्म हुई… जामनेर में एक बड़ा राजनीतिक धमाका हुआ। मेयर पद के लिए कुल नौ नामांकन दाखिल हुए थे। जांच के बाद आठ नाम सही पाए गए। इनमें महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन की पत्नी साधना महाजन का नाम भी शामिल था।


लेकिन जैसे-जैसे नामांकन वापसी का दिन नजदीक आता गया… एक-एक करके सभी दूसरे उम्मीदवार मैदान से हटते गए। आख़िर में चुनाव के अखाड़े में सिर्फ एक ही नाम बचा वो था साधना महाजन का। और इसी के साथ, वोटिंग होने से पहले ही साधना महाजन निर्विरोध मेयर चुन ली गईं।

BJP कैंप में इस खबर के बाद जबरदस्त जश्न मनाया गया। जामनेर का इतिहास भी बीजेपी के पक्ष में रहा है। 2018 में यहां की पूरी नगरपालिका यानि सभी कॉर्पोरेटर BJP के थे। तब भी साधना महाजन मेयर बनी थीं। हालांकि उनका कार्यकाल 2023 में खत्म हुआ।

अब बात गिरीश महाजन की, जिनका जामनेर से रिश्ता किसी किले जैसा मजबूत माना जाता है। 65 साल के गिरीश महाजन लगातार सात बार जामनेर विधानसभा सीट जीत चुके हैं। 1995 में पहली बार निर्वाचित हुए थे। उनसे पहले उनके पिता दत्तात्रेय महाजन इसी सीट पर कांग्रेस से जीते थे।


गिरीश महाजन को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बेहद करीबी माना जाता है। राजनीति में उन्हें फडणवीस का शूटर और संकटमोचक भी कहा जाता है।

उनके परिवार में पत्नी साधना महाजन और दो बेटियां श्रेया और प्रिया चौधरी हैं। जामनेर को महाजन की कर्मभूमि कहा जाता है और वहां उनकी पकड़ का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वोटिंग से पहले ही उनकी पत्नी साधना महाजन की जीत तय हो गई।

तो महाराष्ट्र के निकाय चुनावों की शुरुआत ही BJP के लिए धमाकेदार रही है। और पहली ही जीत पार्टी के मनोबल को नई ऊंचाई दे रही है। आगे और क्या होता है… आप देखते रहिए।

अगर आप ऐसी ही राजनीतिक खबरों की सबसे तेज़ और सटीक अपडेट चाहते हैं तो चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक और शेयर करना न भूलें। मिलते हैं अगली खबर में।

Akash Dhake | Exclusive Report | Jamner Jalgaon


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading