Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Maharashtra में सबसे बड़ा Online Gaming Racket पकड़ा गया, Dubai Connection से करोड़ों का खेल बेनकाब

Maharashtra में सबसे बड़ा Online Gaming Racket पकड़ा गया, Dubai Connection से करोड़ों का खेल बेनकाब


Akash Dhake | Mumbai : महाराष्ट्र में बड़ा धमाका हुआ है। छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस ने एक ऐसे अवैध ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसके तार सीधे दुबई तक जुड़े हैं।

बता दें कि कुंभेफाळ क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पुलिस ने छह आरोपी गिरफ्तार किए, जो छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और किराए के कमरे से पूरा नेटवर्क चला रहे थे।

मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, स्कैनर और डिजिटल सबूतों का बड़ा जखीरा पुलिस ने मौके से जब्त किया है और हैरानी की बात यह कि इसमें दुबई से भी लोग एक्टिव तरीके से गेमिंग ऑपरेशन में शामिल थे।

कई दिनों से चल रही निगरानी के बाद पुलिस ने जैसे ही कुंभेफाळ में छापा मारा, सामने आया कि आरोपी पिछले 10 दिनों से एक अनऑथराइज्ड ऐप के जरिए अवैध गेमिंग नेटवर्क चला रहे थे।


इस ऐप पर बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए थे और उनका पैसा अलग-अलग खातों में भेजा जा रहा था

जांच में अब तक 52 बैंक अकाउंट फ्रीज किए गए हैं। इन खातों में लाखों रुपये के लेनदेन का शक है। कई अकाउंट फर्जी पहचान पर खोले गए थे ताकि पैसों का पूरा ट्रैक छिपा रहे।

पुलिस अधीक्षक विनायकुमार राठौड़ ने बताया कि यह नेटवर्क बेहद प्रोफेशनली तरीके से चलाया जा रहा था और इसके तार न सिर्फ कई राज्यों बल्कि विदेश तक फैले हुए हैं। डिजिटल फॉरेंसिक की टीम हर डिवाइस से डेटा रिकवर कर रही है ताकि इस रैकेट के मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सके।

जांच में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है, क्योंकि पुलिस को इंटरनेशनल लिंक और पैसे के बड़े खेल के कई सुराग मिले हैं।

यह सिर्फ ऑनलाइन गेमिंग रैकेट नहीं, बल्कि क्रॉस बॉर्डर डिजिटल क्राइम का बड़ा नेटवर्क है। आगे क्या खुलासा होगा, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।

महाराष्ट्र की हर बड़ी और पक्की खबर सबसे पहले चाहिए तो चैनल को सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन ऑन रखें।

Akash Dhake | Mumbai


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

OLX पर कार बेचने निकला मालिक, टेस्ट ड्राइव के बहाने शातिर कार लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद हुआ खेल

OLX पर कार बेचने निकला मालिक, टेस्ट ड्राइव के बहाने शातिर कार लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद हुआ खेल

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading