बंगलूरू में फिल्मी स्टाइल में हुई 7 करोड़ की लूट ने पूरे देश को हिला दिया था और अब इस बड़े केस का पुलिस ने हाई-वोल्टेज ड्रामा के साथ खुलासा कर दिया है।
चौंकाने वाली बात ये है कि इस लूट में एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल निकला है।
और सबसे बड़ी बात… सात करोड़ में से करीब पांच करोड़ रुपये पुलिस ने बरामद भी कर लिए हैं।
“कहानी सुनकर आपको भी लगेगा कि ये किसी बॉलीवुड हीस्ट फिल्म की स्क्रिप्ट है।“
बुधवार दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट… बंगलूरू के जेपी नगर इलाके में HDFC बैंक से CMS Infosystems की एक कैश वैन तीन कैश बॉक्स लेकर निकलती है। वैन को पहुँचना था 22 किलोमीटर दूर HBR Layout… लेकिन रास्ते में पहले से एक बड़ी चाल बिछी हुई थी।
जयनगर के अशोक पिलर के पास अचानक एक मारुति जेन कार कैश वैन के सामने आकर रुकती है। पीछे से एक इनोवा भी लग जाती है। जेन कार से उतरते हैं तीन लोग… और सीधा कैश वैन के स्टाफ को कहते हैं…
“हम RBI अधिकारी हैं… आपकी कंपनी नियम तोड़ रही है… पूछताछ के लिए चलना होगा।“
कैश वैन में मौजूद चारों कर्मचारी ड्राइवर बिनोद कुमार, कस्टोडियन आफताब और दो गनमैन राजन्ना और तम्मैया बिना किसी शक के उनके साथ चले जाते हैं। राइफलें तक वैन में ही छोड़ दी जाती हैं।
इसके बाद डेयरी सर्किल में इन ठगों ने कैश वैन से तीनों कैश बॉक्स उठाए, अपनी कार में डाला और चारों कर्मचारियों को सड़क पर छोड़कर गायब हो गए। यह सब कुछ मिनटों के भीतर हो गया… और किसी को कुछ समझ भी नहीं आया।
जांच शुरू हुई तो बंगलूरू पुलिस ने 11 टीमें बना दीं। 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी लगाए गए। 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हुई। और आखिरकार तीन लोग गिरफ्तार हुए… जिनमें एक CMS Infosystems का पुराना कर्मचारी और गोविंदपुरा पुलिस स्टेशन का एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है।
खुलासा हुआ कि गैंग पिछले तीन महीने से इस लूट की प्लानिंग कर रहा था। कैश वैन की पूरी रूट मैपिंग की… वो रास्ता चुना जहां CCTV न हों… और पूरा ऑपरेशन मिनटों में निपटा दिया। पुलिस का अनुमान है कि गैंग में 6 से 8 लोग शामिल थे जो साजिश, रेकी, और कैश मूवमेंट के हर हिस्से में लगे थे।
फिल्मी स्टाइल की ये लूट दिखाती है कि अपराधी कितने शातिर होते जा रहे हैं… और पुलिस के भीतर घुसा भ्रष्टाचार कितना खतरनाक हो सकता है। अभी भी कई आरोपी फरार हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए साउथ इंडिया और गोवा तक टीम भेज चुकी है। देखते रहिए Khabar 24 Express… जैसे-जैसे अपडेट मिलेगा, हम आपको सबसे पहले बताएंगे।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7