Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / BMC और नगर परिषद चुनावों के बीच चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा संदेश, पार्टी अनुशासन पर दिया जोर

BMC और नगर परिषद चुनावों के बीच चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा संदेश, पार्टी अनुशासन पर दिया जोर

Akash Dhake, Mumbai : Maharashtra में नगर परिषद और बीएमसी चुनाव से पहले मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का एक बेहद अहम बयान सामने आया है।

बता दें कि बावनकुले ने बीजेपी के उन कार्यकर्ताओं से भावनात्मक और सम्मानजनक अपील की है, जो स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि 7–8 साल बाद हो रहे चुनाव में कार्यकर्ताओं की उम्मीदें बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन जीत हमेशा टीम वर्क और अनुशासन से ही मिलती है।


इसीलिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अंतिम तारीख से पहले अपने नामांकन वापस लें और पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के समर्थन में खड़े हों।

चंद्रशेखर बावनकुले का साफ कहना है कि संगठन की ताकत व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से कहीं बड़ी होती है, और अभी समय है एकजुट होकर बीजेपी को और मजबूत बनाने का।

इसी बीच उन्होंने बीएमसी चुनाव को लेकर भी बड़ा लक्ष्य बताया है  महायुति मिलकर दो-तिहाई सीटें और 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने की तैयारी में है।

कुल मिलाकर, बावनकुले ने इस वक्त पार्टी को एकजुट रखने और चुनाव को सफलता की दिशा में ले जाने का बड़ा संदेश दिया है।

महाराष्ट्र में नगर परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। इसी बीच चंद्रशेखर बावनकुले ने उन कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है, जो टिकट न मिलने के कारण स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं।


उन्होंने कहा कि चुनाव 7–8 साल बाद हो रहे हैं, इसलिए उम्मीदें बढ़ना बिल्कुल सामान्य है। लेकिन उन्होंने यह भी याद दिलाया कि एक सीट पर सिर्फ एक ही अधिकृत उम्मीदवार को एबी फॉर्म दिया जाता है, इसलिए बाकी कार्यकर्ताओं का संगठन के साथ खड़ा रहना ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

बावनकुले ने बताया कि उनकी अपील को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कई कार्यकर्ता नामांकन वापस लेने पर विचार कर रहे हैं, ताकि वोटों का बंटवारा न हो और बीजेपी की जीत सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि जीत हमेशा टीम वर्क से मिलती है, और जब पार्टी एकजुट होती है तभी संगठन मजबूत होता है।

उधर बीएमसी चुनाव को लेकर भी तयारी तेज है। बावनकुले ने स्पष्ट किया कि महायुति यानी बीजेपी, शिवसेना शिंदे गुट और एनसीपी अजित पवार गुट मिलकर एक संयुक्त रणनीति के साथ चुनाव में उतरेंगे।

लक्ष्य है कि इस बार दो-तिहाई सीटों पर जीत दर्ज की जाए और 51 प्रतिशत वोट शेयर के साथ मुंबई महानगरपालिका में सत्ता स्थापित की जाए। बीएमसी चुनाव को महाराष्ट्र की राजनीति का सबसे अहम मोर्चा माना जाता है और महायुति किसी भी तरह की गलती नहीं दोहराना चाहती।

तो कुल मिलाकर, चंद्रशेखर बावनकुले ने एक बार फिर संगठन को सबसे ऊपर रखते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया है। आने वाले चुनावों में यह अपील किस तरह माहौल बदलती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

अगर आप महाराष्ट्र की हर राजनीतिक अपडेट और बीएमसी चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरें सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो खबर 24 एक्सप्रेस को सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन ऑन रखें।

Bureau Report : Akash Dhake, Mumbai


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading