महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा धमाका हुआ है, एक ऐसा फैसला, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी।
जी हां… वो ही उद्धव ठाकरे, जिनकी बीजेपी से दूरी और तीखी बयानबाज़ी सब जानते हैं। मगर अचानक ऐसा क्या हुआ कि फड़नवीस सरकार ने ये बड़ा फैसला ले लिया? देखिए पूरी रिपोर्ट।
कमेटी में सिर्फ यूबीटी ही नहीं, बल्कि बीजेपी और शिंदे गुट की भी मौजूदगी दिखाई दे रही है। बीजेपी विधायक पराग अलवानी और शिवसेना के शिशिर शिंदे को भी कमेटी का सदस्य बनाया गया है।
अब सवाल यह कि क्या यह महज औपचारिक फैसला है… या फिर महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया राजनीतिक मैसेज? 2019 के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति हर महीने करवट ले रही है। ठाकरे परिवार, जो कभी बीजेपी का भरोसेमंद साथी रहा, आज इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।
लेकिन बालासाहेब ठाकरे के नाम की बात हो… तो राजनीति अपने आप नरम पड़ती दिखाई देती है। यही वजह है कि एक ही कमेटी में यूबीटी, बीजेपी और शिंदे गुट तीनों को शामिल करने के पीछे एक बड़ा सहयोगात्मक संदेश देखा जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि यह फैसला आने वाले चुनावों खासकर बीएमसी और विधानसभा पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है। बालासाहेब ठाकरे का नाम, उनकी विरासत और उनका जनाधार आज भी महाराष्ट्र की राजनीति की धुरी है। इसलिए इस कमेटी में उद्धव ठाकरे को चेयरमैन बनाना, बीजेपी की ओर से एक रणनीतिक चाल मानी जा रही है।
क्या यह महाराष्ट्र में रिश्तों की नई शुरुआत है? क्या बीजेपी और ठाकरे परिवार के बीच फिर से कोई पुल बनाया जा रहा है? आने वाले दिनों में राजनीति क्या मोड़ लेगी, इस पर नजर बनी रहेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट : आकाश ढाके, मुंबई
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7