बड़ी खबर बिहार की राजनीति से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने परिवार से भी दूरी बनाने की बात कही है। सोशल मीडिया पर रोहिणी का यह बयान बिहार की राजनीति में भूचाल ला रहा है।
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अचानक राजनीति छोड़ने की घोषणा कर दी। रोहिणी ने लिखा मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से भी नाता तोड़ रही हूं। यह वही बात है जो संजय यादव और रमीज़ ने मुझसे कहने को कहा था। राजद की हार का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैं सारी जिम्मेदारी ले रही हूं।
दरअसल, बीते दिनों से रोहिणी तेजस्वी यादव के बेहद करीबी संजय यादव के बढ़ते दखल से नाराज़ चल रही थीं। 18 सितंबर को भी उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर संजय यादव पर सीधा निशाना साधा था। पोस्ट में लिखा था— फ्रंट सीट हमेशा टॉप लीडर के लिए होती है, उनकी अनुपस्थिति में भी कोई उस सीट पर नहीं बैठता। लेकिन अगर कोई खुद को नेतृत्व से ऊपर समझने लगे, तो बात अलग है।
इसके बाद रोहिणी ने अपने पिता को किडनी देने वाली यादें साझा करते हुए लिखा जान हथेली पर रखकर बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने का जज़्बा हमारे लहू में है। मुझे किसी पद की लालसा नहीं है, मेरा आत्मसम्मान ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।
रोहिणी की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हैं। समर्थक उन्हें पिता के लिए अपना सबकुछ देने वाली बेटी कह रहे हैं और लिख रहे हैं कि बिहार इस कुर्बानी को कभी नहीं भूलेगा।
वहीं, पूरे विवाद पर तेजस्वी के करीबी और राज्यसभा सांसद संजय यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा रोहिणी दीदी ने जो कहा, उसका संदर्भ हम सब समझते हैं। राजद पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी तरह की गलतफहमी नहीं है।
फिलहाल रोहिणी आचार्य के इस बड़े फैसले ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। आगे क्या होता है, हम आपको लगातार अपडेट देते रहेंगे।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7