Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बागेश्वर पीठाधीश्वर की दस दिवसीय सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा का वृंदावन में समापन, धर्म सभा में उठी एकजुटता की पुकार

बागेश्वर पीठाधीश्वर की दस दिवसीय सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा का वृंदावन में समापन, धर्म सभा में उठी एकजुटता की पुकार

रिपोर्ट — लोकेन्द्र राज सिंह : दिल्ली से वृंदावन तक चली बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की दस दिवसीय सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा का समापन रविवार को पवित्र नगरी वृंदावन में हुआ।

यात्रा समाप्ति के अवसर पर एक विशाल धर्म सभा का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से आए साधु-संत, महंत और हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

धर्म सभा में बागेश्वर पीठाधीश्वर के आवाह्न पर गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज, ठाकुर देवकीनंदन महाराज, अनिरुद्धाचार्य महाराज, पुंडरीक महाराज, इंद्रेश महाराज, सुदामा कुटी के महंत सुतीक्षण दास महाराज और गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज सहित अनेक प्रतिष्ठित संत मंच पर उपस्थित रहे। सभी ने सनातन धर्म की रक्षा और एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

सभा को संबोधित करते हुए रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि अब समय आ गया है कि सनातन की रक्षा के लिए सभी एकजुट हों। उन्होंने कहा “पहले हम ‘ओम शांति’ कहते थे, लेकिन अब समय ‘क्रांति’ का है।” महाराज ने दिल्ली से कश्मीर तक एक नई यात्रा निकालने का भी ऐलान किया और कहा कि वे स्वयं इस यात्रा में शामिल रहेंगे।

पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपने संबोधन में पदयात्रा से जुड़े भावनात्मक क्षण साझा किए। उन्होंने कहा कि यह यात्रा माया की मगरी से माधव की नगरी तक चली और इसकी शुरुआत भगवान वाल्मीकि की पूजा से हुई। पदयात्रा को कभी देश के जवानों, कभी किसानों, कभी गुरु तेग बहादुर जी, तो कभी देश के शहीदों को समर्पित किया गया। वृंदावन की सीमा में प्रवेश से पहले शास्त्री जी ने दंडवत प्रणाम कर ब्रजभूमि के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त की।

उन्होंने ब्रज को “मांस और मदिरा मुक्त” करने की मांग भी उठाई। अपने संबोधन के अंत में पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री भावुक हो गए और पदयात्रा में शामिल सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संबोधन मंच से शामिल प्रमुख संत:

  • पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर
  • रामभद्राचार्य जी महाराज
  • ठाकुर देवकीनंदन महाराज


रिपोर्ट — लोकेन्द्र राज सिंह


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading