Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Crime / नाबालिग को चोरी के आरोप में पेड़ से बांधकर पीटा: खुर्जा में राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने कराया मुक्त

नाबालिग को चोरी के आरोप में पेड़ से बांधकर पीटा: खुर्जा में राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने कराया मुक्त

रिपोर्ट : लोकेन्द्र राज सिंह | लोकेशन : खुर्जा, बुलंदशहर : बुलंदशहर जिले के खुर्जा तहसील क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग को चोरी के शक में पेड़ से बांधकर पीटा गया।

इस मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और नाबालिग को मौके से मुक्त कराया।

घटना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के नेहरूपुर चुंगी के पास हुई। जानकारी के अनुसार, नेहरूपुर चुंगी पर एक खोखे के सामने खड़े नाबालिग पर कुछ दुकानदारों ने चोरी का शक जताया। उसके बाद नाबालिग को पकड़कर पेड़ से बांध दिया गया और उसकी पिटाई की गई।

इस बीच, नाबालिग को बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद खुर्जा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

खुर्जा की सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित छुड़ाया है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या किसी भी संगठन या समूह को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार है। यदि चोरी का संदेह था तो इसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए थी, न कि खुद ही सजा देने का प्रयास किया जाता।

अब यह देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या सख्त कदम उठाती है, ताकि आगे कोई भी व्यक्ति या संगठन कानून को हाथ में लेने से पहले सौ बार सोचे।


रिपोर्ट : लोकेन्द्र राज सिंह | लोकेशन : खुर्जा, बुलंदशहर


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

प्रभाग 35 में नया चेहरा, बड़ा भरोसा: पहली बार मैदान में उतरे रमेश भंडारी, भाजपा का मजबूत दावेदार

प्रभाग 35 में नया चेहरा, बड़ा भरोसा: पहली बार मैदान में उतरे रमेश भंडारी, भाजपा का मजबूत दावेदार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading