Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / अगौता पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकू बरामद

अगौता पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकू बरामद


Report : लोकेन्द्र राज सिंह | Bulandshahr: बुलंदशहर जिले की अगौता पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

बता दें कि दिनांक 15 नवंबर 2025 को पुलिस को मिली अभिसूचना के आधार पर टीम ने ग्राम किसौली की मढ़ैया वाले रास्ते पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा।

आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अगौता पर मुअसं 254/25, धारा 317(2) बीएनएस4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी पेशेवर और शातिर किस्म का वाहन चोर है। उसकी गिरफ्तारी के दौरान जो मोटरसाइकिल बरामद हुई, उसे आरोपी ने 26 सितंबर 2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के डीएम रोड से चोरी किया था। इस चोरी के संबंध में थाना कोतवाली नगर में पहले से ही मुकदमा दर्ज है।

अगौता पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में बड़ी मदद मिली है।

Report : लोकेन्द्र राज सिंह | Bulandshahr


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading