Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बुलंदशहर में गैंगरेप पीड़िता से दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप, पति को छोड़ने के बदले लिया रिश्वत और होटल ले जाकर किया रेप

बुलंदशहर में गैंगरेप पीड़िता से दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप, पति को छोड़ने के बदले लिया रिश्वत और होटल ले जाकर किया रेप

बुलंदशहर, 16 नवंबर 2025 | लोकेन्द्र राज सिंह, बुलंदशहर : बुलंदशहर में कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है।

बता दें कि खुर्जा नगर में तैनात एक दरोगा पर गैंगरेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने और उसके पति को छोड़ने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़िता के अनुसार दरोगा ने दो दिन में पांच बार उसके साथ रेप किया।

पीड़िता लगातार न्याय के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की है।

गैंगरेप के बाद शुरू हुआ उत्पीड़न का सिलसिला

खुर्जा निवासी महिला ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर विस्तृत शिकायत दर्ज कराई। महिला के मुताबिक वह अपने पति के साथ एक निजी कंपनी में काम करती थी। इसी कंपनी में काम करने वाले तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और गैंगरेप किया। पीड़िता का आरोप है कि गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसका धर्म परिवर्तन भी कराया।

इस दौरान महिला के पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन चार दिन बाद जब वह घर लौटी, तो खुर्जा नगर थाने में तैनात एक दरोगा उनके घर पहुंचा।

पति को धमकाया, थाने ले जाकर पिटाई की—फिर मांगी रिश्वत

शिकायत के अनुसार, दरोगा ने पति को गाली-गलौज करते हुए धमकाया कि पत्नी के लौटने की सूचना थाने को क्यों नहीं दी? इसके बाद वह पति को जबरन थाने ले गया और उसकी पिटाई की।

महिला ने बताया कि जब उसने पति को छोड़ने की विनती की, तो दरोगा ने कोतवाल के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

रिश्वत के बाद होटल ले जाकर किया रेप – दो दिन में पांच बार दुष्कर्म का आरोप

रिश्वत देने के बाद दरोगा ने महिला पर दबाव बनाते हुए ‘कॉपरेट’ करने को कहा। इसके बाद वह उसे एक होटल में ले गया और दो दिन में पांच बार रेप किया।

पीड़िता का कहना है कि वह लगातार वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत दे रही है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।

डीआईजी से मिलने पर भी धमकी – फर्जी केस में फंसाने की चेतावनी

पीड़िता ने बताया कि तीन दिन पहले जब उसने निरीक्षण के लिए आए डीआईजी से मिलने की कोशिश की, तो पुलिसकर्मियों ने उसे रोक दिया और धमकी दी कि घर से बाहर निकली तो पति को फर्जी केस में फंसा दिया जाएगा।

महिला का आरोप है कि आरोपी दरोगा लगातार उसे धमकियां दे रहा है और उसकी सुरक्षा को खतरा है।


ब्यूरो रिपोर्ट : लोकेंद्र राज सिंह, बुलंदशहर


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading