Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / हापुड़ के बाबूगढ़ में मामूली बात पर खूनी फायरिंग, भैंस बुग्गी का रोक दबंगों ने 8 लोगों को गोली मारी

हापुड़ के बाबूगढ़ में मामूली बात पर खूनी फायरिंग, भैंस बुग्गी का रोक दबंगों ने 8 लोगों को गोली मारी

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है.

जहां मामूली रास्ते के विवाद ने खूनी खेल का रूप ले लिया। भैंस बुग्गी को रास्ता न मिलने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और लाइसेंसी बंदूक से की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक ही परिवार के आठ लोग गोली और छर्रे लगने से घायल हो गए।

इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरा घटनाक्रम हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर का है।

गांव नूरपुर में रविवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब कार हटाने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सुंदर नामक व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा अमन भैंसा बुग्गी से चारा लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में पड़ोसी संजय और उसके भाई प्रेमपाल के घर के बाहर कार और ट्रैक्टर खड़ा था।

जब अमन ने रास्ता देने को कहा… तो कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि संजय और प्रेमपाल के लोगों ने अमन के साथ मारपीट कर दी।

अमन ने घटना घर जाकर बताई… जिसके बाद देर शाम सुंदर पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तभी हालात अचानक बिगड़ गए। आरोप है कि संजय और प्रेमपाल पक्ष के लोग लाइसेंसी बंदूक लेकर घर की छत पर चढ़ गए और दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

फायरिंग में सुंदर पक्ष के आयूष, निखिल, रवि, विजय, अनुज, आकाश, संत और माही घायल हो गए। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया… जहां रवि और आयूष की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों का इलाज हापुड़ और स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं सीओ वरुण मिश्रा भी अस्पताल जाकर घायलों से मिले और घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

एक मामूली रास्ते के विवाद ने किस तरह हिंसा का भयानक रूप ले लिया, यह घटना उसी की दर्दनाक मिसाल है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस मामले को गंभीरता से जांच रही है।

अगर आप ऐसी ही बड़ी और एक्सक्लूसिव क्राइम अपडेट सबसे पहले चाहते हैं… तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक और शेयर करें। आपका एक क्लिक हमें और बेहतर खबरें लाने की ताकत देता है।

Bureau Report : Zishan Alam, Hapur


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading