Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Bangladesh Big Shock: Sheikh Hasina को मिली मौत की सजा… ढाका में तनाव चरम पर

Bangladesh Big Shock: Sheikh Hasina को मिली मौत की सजा… ढाका में तनाव चरम पर

बांग्लादेश से इस वक्त सबसे बड़ी और धमाकेदार खबर सामने आई है।

देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को ढाका के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई है।

फैसला आते ही पूरे बांग्लादेश में हालात बिगड़ने के संकेत दिखने लगे हैं।

ढाका स्थित इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल-बांग्लादेश ने सोमवार को यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट का कहना है कि शेख हसीना गंभीर अपराधों की दोषी हैं और उन्हें अधिकतम सजा दी जाती है।

सबसे बड़ी बात फैसले के समय शेख हसीना भारत में मौजूद हैं। उन्होंने पहले ही अदालत में कहा था कि उनके खिलाफ सभी आरोप झूठे, राजनीतिक और बेबुनियाद हैं।

फैसले से पहले अपने समर्थकों को भेजे एक ऑडियो संदेश में हसीना ने और भी बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार उनकी पार्टी आवामी लीग को खत्म करना चाहती है, लेकिन ऐसा आसान नहीं है… आवामी लीग जमीन से उठी पार्टी है।

उधर अभियोजन पक्ष शुरू से ही हसीना के लिए मौत की सजा की मांग कर रहा था। अब इस फैसले के बाद बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़कने का खतरा बढ़ गया है। इसी को देखते हुए अंतरिम सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है।

ढाका पुलिस कमिश्नर ने पुलिस को साफ आदेश दिया है—अगर कोई बसों में आग लगाने या क्रूड बम फेंकने की कोशिश करे तो सीधे गोली चलाई जाए।

पिछले एक हफ्ते में 40 से ज्यादा आगजनी और कई बम धमाकों की घटनाएं हुईं जिनमें दो लोगों की मौत हो चुकी है।

स्थिति और न बिगड़े इसके लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश, रैपिड एक्शन ब्रिगेड और सेना को भी प्रमुख जगहों पर तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई को दंड संहिता की धारा 96, यानी निजी रक्षा का अधिकार, बताकर सही ठहराया है। लेकिन मानवाधिकार संगठनों ने इसके दुरुपयोग को लेकर गहरी चिंता जताई है।

इस बीच शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग ने फैसले के दिन बांग्लादेश बंद का ऐलान कर दिया है। पार्टी का साफ कहना है कि हसीना के खिलाफ सारे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।

फैसले के बाद बांग्लादेश की राजनीति और सड़कों दोनों में उबाल है। आगे हालात किस दिशा में जाएंगे, इस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।

अगर आप ऐसी अंतरराष्ट्रीय बड़ी खबरों का सबसे तेज और भरोसेमंद अपडेट चाहते हैं, तो चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक और शेयर जरूर करें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading