ब्रज से रविवार देर शाम एक बड़ी और विवादित घटना सामने आई है।
इस पूरे मामले में यूपी पुलिस के अधिकारी ASP अनुज चौधरी आरोपों के घेरे में हैं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें ASP द्वारा एक सेवायत का कॉलर पकड़ने का दावा किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम धीरेंद्र शास्त्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पूजा कराने जा रहे एक सेवायत के साथ ASP अनुज चौधरी की झड़प हो गई।
आरोप है कि अधिकारी ने सेवायत का कॉलर पकड़कर खींचा, जिससे हाथ में रखी पूजा सामग्री जमीन पर गिर गई।
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सेवायतों में आक्रोश बढ़ गया है। पदयात्रा के संयोजकों ने आरोप लगाया है कि शास्त्री की सुरक्षा में तैनात पुलिस ने न केवल धक्का-मुक्की की, बल्कि मंदिर की व्यवस्था में भी बाधा डाली।
भागवत प्रवक्ता आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने बताया कि धक्का-मुक्की के दौरान उनका कुर्ता फट गया और पार्वती बल्लभ की पगड़ी गिर गई। उन्होंने इस घटना को ‘ब्रजवासियों के साथ अन्याय’ बताते हुए पुलिस पर अनुचित व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए।
इसी पदयात्रा के दौरान पुलिस की भूमिका को लेकर और भी गंभीर आरोप लगे हैं। शास्त्री की टीम का दावा है कि धर्मसभा से बांके बिहारी मंदिर तक की 5 किलोमीटर यात्रा में पुलिस ने जानबूझकर उन्हें संकरे और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से घुमाया, जिससे पैदल यात्रा धीमी हो गई। आरोप है कि पुलिस नहीं चाहती थी कि धीरेंद्र शास्त्री पैदल दर्शन करें।
सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर यूपी पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद ब्रज में माहौल तनावपूर्ण है। हालांकि अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
फिलहाल, सभी की निगाहें पुलिस की प्रतिक्रिया और संभावित जांच पर टिकी हैं। क्या ASP अनुज चौधरी पर कार्रवाई होगी? क्या पुलिस आरोपों पर सफाई देगी? इस पर आगे की स्थिति आने वाले समय में स्पष्ट होगी।
Khabar 24 Express – नई सोच, नया भारत
ब्यूरो रिपोर्ट : जीशान आलम, मथुरा वृंदावन
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7