दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, धमाके में आतंकी कनेक्शन के संकेत मिल रहे हैं। जांच में सामने आया है कि फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा एक और डॉक्टर उमर मोहम्मद इस धमाके की साजिश में शामिल था। बताया जा रहा है कि उमर, जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था और अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद शक के डर से उसने यह हमला अंजाम दिया हो सकता है।
इसी मामले में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी कार मालिक तारिक को गिरफ्तार किया गया है। तारिक ने ही धमाके में इस्तेमाल की गई हुंडई i20 कार उमर मोहम्मद को दी थी। पुलिस अब उमर की तलाश में कई जगहों पर दबिश दे रही है।
धमाके के बाद पुलिस ने पहाड़गंज के एक होटल से चार लोगों को उठाकर पूछताछ शुरू की है। माना जा रहा है कि ये लोग भी मॉड्यूल से जुड़े हो सकते हैं।
सोमवार शाम, ठीक सात बजे… जैसे ही धमाका हुआ, पुरानी दिल्ली से लेकर आईटीओ तक की जमीन हिल गई। लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी और कुछ ही पलों में पूरा इलाका अफरा-तफरी में बदल गया। घटनास्थल पर गाड़ियां जल रही थीं, सड़क पर लहूलुहान माहौल था और आसपास के घरों व दुकानों के शीशे चटक चुके थे।
धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटो पूरी तरह जलकर राख हो गए। मौके पर दमकल की दस गाड़ियां भेजी गईं और लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया।
मोबाइल नेटवर्क पर अचानक लोड बढ़ गया। लोग अपने परिवार वालों को कॉल करने लगे, लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हो रहे थे। एक घंटे में पुलिस को 200 से ज्यादा कॉल्स मिलीं।
पूरा इलाका सील कर दिया गया। चांदनी चौक, दरियागंज और कई मार्केट्स को एहतियातन बंद कराया गया। मेट्रो स्टेशन के गेट 1 और 4 को भी कुछ समय के लिए बंद रखा गया।
एनएसजी, एनआईए, एफएसएल, दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां मिलकर घटना की जांच कर रही हैं। शुरुआती इनपुट्स के बाद इस पूरे मामले को हाई-प्रोफाइल आतंकी साजिश माना जा रहा है।
अमेरिका ने भी इस हमले की जांच में मदद की पेशकश की है।
लाल किला का इलाका दिल्ली के सबसे हाई-सेंसिटिव जोन में आता है। सवाल ये उठ रहा है कि इतनी भारी सुरक्षा के बीच आईईडी कैसे प्लांट हुआ? अगर ये घटना दिन में होती, जब यहां हजारों लोग मौजूद रहते हैं, तो नुकसान कितना बड़ा होता ये सोचकर ही रूह कांप जाती है।
जांच टीमें लगातार काम कर रही हैं, और जल्द ही कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express