Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / मॉडल खुशबू की मौत में बड़ा खुलासा… पेट में था कासिम का बच्चा… शॉर्ट पीएम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज

मॉडल खुशबू की मौत में बड़ा खुलासा… पेट में था कासिम का बच्चा… शॉर्ट पीएम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज

भोपाल की मॉडल खुशबू वर्मा की मौत अब एक बड़ा रहस्य बन चुकी है। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने ऐसा खुलासा किया है जो पूरे मामले को नए मोड़ पर ले जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक खुशबू वर्मा गर्भवती थी… और पेट में उसका प्रेग्नेंसी कॉम्प्लिकेशन ही उसकी मौत की वजह बन सकता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या ये सिर्फ मेडिकल कॉम्प्लिकेशन था, या इसके पीछे कोई साजिश छिपी है?

उसके बॉयफ्रेंड कासिम को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे लगातार पूछताछ जारी है। खुशबू और कासिम पिछले डेढ़ साल से लिव-इन में थे… लेकिन अब खुशबू की मौत के बाद कासिम के हर बयान पर शक की नजर है।

भोपाल की 27 वर्षीय मॉडल खुशबू वर्मा की मौत को लेकर आया शॉर्ट पीएम रिपोर्ट का खुलासा चौंकाने वाला है। रिपोर्ट में साफ है कि खुशबू प्रेग्नेंट थी और उसकी फैलोपियन ट्यूब फटने के कारण उसके शरीर में इंटरनल ब्लीडिंग हुई, जो मौत का कारण बताई जा रही है।

पुलिस पूछताछ में कासिम ने माना है कि खुशबू के गर्भ में उसका ही बच्चा था। दोनों पिछले 16 महीनों से साथ रह रहे थे और कासिम के मुताबिक वे जल्द ही शादी करने वाले थे। लेकिन खुशबू के परिवार ने इस बयान पर भरोसा नहीं किया।

खुशबू की बड़ी बहन का आरोप है कि कासिम खुशबू से मारपीट करता था। दो महीने पहले भी झगड़े के बाद उसने खुशबू को पीटा था। उधर खुशबू की मां ने बताया कि मौत वाली रात दोनों उज्जैन से भोपाल लौट रहे थे, तभी रास्ते में खुशबू की हालत बिगड़ी। कासिम उसे अस्पताल तो ले गया, लेकिन बेटी को बेसुध देखकर वहां से भाग निकला।

यह भी सामने आया है कि दोनों भानपुर मल्टी में साथ रहते थे, लेकिन डेढ़ महीने से फ्लैट में ताला था, क्योंकि कासिम शराब तस्करी के केस में जेल गया था। जेल से लौटने के बाद दोनों ने फिर साथ रहना शुरू किया था।

डीसीपी मयूर खंडेलवाल के मुताबिक शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी कॉम्प्लिकेशन की पुष्टि हुई है। अब पुलिस कासिम के हर बयान को क्रॉस चेक कर रही है और खुशबू की मौत के पीछे किसी तरह की साजिश है या नहीं, इसकी जांच जारी है।

मॉडल खुशबू की मौत के रहस्य के कई परतें हैं… एक तरफ प्रेग्नेंसी का खुलासा और दूसरी तरफ परिवार के गंभीर आरोप। सच क्या है, ये तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा… लेकिन अभी ये मामला पूरे शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

अगर आप भी ऐसी ही क्राइम और ग्राउंड रिपोर्टिंग वाली खबरें सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन जरूर दबाएं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading