हम दिल्ली के लाल किले ब्लास्ट का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा करने जा रहे हैं। जिस सच ने दिल्ली पुलिस, NIA और पूरे देश को हिला दिया है. धमाके के पीछे कोई गैस सिलेंडर या कार की तकनीकी खराबी नहीं… बल्कि सामने आ रहे हैं चार-चार डॉक्टर… जी हां, चार डॉक्टर, जिनकी हैवानियत ने चांदनी चौक से लेकर लाल किले तक दहशत फैला दी है।
सोमवार शाम दिल्ली की सबसे भीड़भाड़ वाली जगह… चांदनी चौक लाल बत्ती. जैसे ही आई 20 कार सिग्नल पर पहुंचती है, कुछ सेकंड बाद एक तेज धमाका… जिसकी आवाज लाल किले की दीवारों तक गूंज उठती है. शुरुआत में यह एक साधारण कार ब्लास्ट माना जा रहा था, लेकिन जांच में जो सामने आया, उसने खुफिया एजेंसियों की रातों की नींद उड़ा दी।
रिपोर्ट्स के अनुसार धमाके के पीछे कोई एक नहीं, बल्कि चार डॉक्टरों का आतंकी मॉड्यूल काम कर रहा था. इनमें से तीन डॉक्टर पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं और चौथा डॉक्टर जो फरार बताया जा रहा था… वही इस फिदायीन हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
जांच में सामने आया कि हीरोनुमा दिखने वाला i20 का ड्राइवर, दरअसल था डॉक्टर मोहम्मद उमर… जो फरीदाबाद के अल फलह मेडिकल कॉलेज में तैनात था. जब इसे अपने साथी डॉक्टर मुजम्मिल शकील की गिरफ्तारी की खबर मिली… तभी से वह घबराया हुआ था. और इसी घबराहट में शक है कि उसने फिदायीन तरीके से धमाका कर दिया।
CCTV फुटेज से पता चला कि यह i20 कार दोपहर 3 बजकर 19 मिनट पर सुनहरी मस्जिद के पास पार्क की गई थी. धमाके से ठीक चार मिनट पहले शाम 6 बजकर 48 मिनट पर इसे निकाला गया. फुटेज में उमर का चेहरा साफ दिख रहा था, लेकिन कार बढ़ते ही उसने मास्क पहन लिया. कार हरियाणा नंबर की थी और बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल हुई थी।
सूत्रों के मुताबिक धमाके के लिए जिस विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया, वह वही अमोनियम नाइट्रेट है जो हाल ही में फरीदाबाद से 2900 किलो बरामद किया गया था. इस मॉड्यूल के पास से AK-47 से लेकर IED बनाने की भारी मात्रा में सामग्री मिली है।
अब बात गिरफ्तारी की. इस मॉड्यूल में तीन डॉक्टर पहले ही पकड़े जा चुके हैं. पहला नाम है डॉक्टर मुजम्मिल शकील, जो पुलवामा का रहने वाला है और अल फलह यूनिवर्सिटी का फैकल्टी है. दूसरा है डॉक्टर अदील राथर, कुलगाम का निवासी. तीसरी आरोपी है महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद, जो लखनऊ की रहने वाली है और शकील की सहयोगी है।
सबसे पहली गिरफ्तारी अनंतनाग के रहने वाले 27 वर्षीय डॉक्टर अलीद राथर की हुई थी. श्रीनगर में जैश ए मोहम्मद से जुड़े पोस्टर लगाने के मामले में पकड़े गए अलीद के लॉकर से AK-47 बरामद हुई थी।
पुलिस का मानना है कि यह आतंकी मॉड्यूल बड़े पैमाने पर किसी बड़े हमले की तैयारी में था, लेकिन साथी डॉक्टर की गिरफ्तारी ने इनकी प्लानिंग बिगाड़ दी. और इसी जल्दबाजी में एक त्वरित फिदायीन हमला अंजाम दिया गया।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
One comment
Pingback: Delhi Blast, IED blast near Red Fort, detonator used, Khabar 24