Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / भुसावल मंडल की टिकट जांच टीम की उल्लेखनीय सफलता, बिना टिकट यात्रा पर सख्त कार्रवाई — 51.74 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित

भुसावल मंडल की टिकट जांच टीम की उल्लेखनीय सफलता, बिना टिकट यात्रा पर सख्त कार्रवाई — 51.74 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित

Akash Dhake Report : मध्य रेलवे के भुसावल मंडल ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा को रोकने के अपने निरंतर प्रयासों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। वित्तीय वर्ष अप्रैल से अक्टूबर 2025 के दौरान टिकट जांच टीमों ने 6,07,550 यात्रियों को बिना टिकट या अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते पकड़ा तथा उनसे कुल ₹51.74 करोड़ का जुर्माना वसूला।

यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक श्री पुनीत अग्रवाल के मार्गदर्शन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अजय कुमार के पर्यवेक्षण तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक (टिकट जांच) श्री पी. के. सिंह के नेतृत्व में प्रभावी रूप से चलाया गया।

भुसावल मंडल में यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मेल-एक्सप्रेस, पैसेंजर और विशेष ट्रेनों में नियमित रूप से व्यापक टिकट जांच अभियान चलाए जाते हैं।
अनधिकृत यात्रा पर अंकुश लगाने हेतु समय-समय पर स्टेशन जांच, आकस्मिक धाड़ जांच (Ambush Checking), किलाबंदी जांच, व्यापक जांच और मेगा टिकट जांच अभियान आयोजित किए जाते हैं।

अक्टूबर 2025 में ही मंडल ने टिकट जांच के माध्यम से 1,08,940 मामलों से कुल ₹9.94 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया, जिसमें—

बिना टिकट यात्रा के 63,820 मामले (₹6.90 करोड़),

अनियमित यात्रा के 44,930 मामले (₹3.03 करोड़), तथा

बिना बुक किए सामान के 190 मामले (₹53,000) शामिल हैं।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान (1 अप्रैल से 30 अक्टूबर 2025 तक) प्राप्त उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

बिना टिकट यात्रा: 3,54,590 मामले – ₹36.67 करोड़

अनियमित यात्रा: 2,51,870 मामले – ₹15.04 करोड़

बिना बुक किए सामान: 1,090 मामले – ₹2.69 लाख

यह उपलब्धि मंडल की समर्पित टिकट जांच टीमों की कड़ी मेहनत और सतत निगरानी का परिणाम है।
भुसावल मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट के साथ यात्रा करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके और रेलवे के अनुशासित यात्रा परिवेश को मजबूत बनाया जा सके।

ब्यूरो रिपोर्ट : आकाश ढाके


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe