
Manish Kumar Ankur | Delhi Lal Qila Blast Live Updates: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम लगभग 6:52 बजे आई-20 कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। तेज आवाज के साथ कई कारें आग की चपेट में आ गईं और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस भीषण धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के तुरंत बाद एनआईए, एनएसजी और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। दिल्ली-एनसीआर को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
गुरुग्राम निवासी सलमान हिरासत में, कार की खरीद-बिक्री की कड़ी जांच
जांच में बड़ा मोड़ तब आया जब गुरुग्राम पुलिस ने शिवाजी नगर निवासी सलमान को हिरासत में लिया। सलमान ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने यह कार दिल्ली के ओखला में रहने वाले देवेंद्र को बेची थी। देवेंद्र ने इसे आगे अंबाला के एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया। इसके बाद कार कश्मीर के एक व्यक्ति के पास पहुंची। पुलिस अब अंतिम खरीदार और उससे जुड़े सभी लोगों की पहचान खोज रही है। यह चेन संदिग्ध लग रही है और जांच टीम इसे गंभीरता से ले रही है।
धमाका इतना भयानक कि पुलवामा जैसे हमले की याद ताज़ा
धमाका पुरानी दिल्ली के अत्यंत भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ, जो लाल किला परिसर से करीब 150–200 मीटर दूर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आईटीओ तक सुनाई दी, जो 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह किसी साधारण ब्लास्ट जैसा नहीं था।
बताया जा रहा है कि धमाके के बाद कई शवों के हाथ, पैर, सिर और फेफड़े शरीर से अलग होकर हवा में उछल गए, जो किसी उच्च क्षमता वाले विस्फोटक के इस्तेमाल की ओर संकेत करता है। यही वजह है कि इसे 14 फरवरी 2019 के पुलवामा हमले की तरह एक संभावित आतंकी साजिश के रूप में देखा जा रहा है।
घटना के CCTV फुटेज और वायरल वीडियो में कार ब्लास्ट के बाद जिस तरह शरीर के टुकड़े बिखरे दिखाई दिए, उससे गैस सिलेंडर ब्लास्ट की थ्योरी कमजोर पड़ती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह विस्फोट किसी आत्मघाती हमले जैसा प्रतीत होता है।
फरीदाबाद और गुजरात से मिले विस्फोटक ने बढ़ाई शंका
कुछ दिनों पहले फरीदाबाद के धौज में एक डॉक्टर के घर से 350 किलो विस्फोटक बरामद किया गया था। गुजरात में भी भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने की पुष्टि हुई है। इन दोनों मामलों ने एजेंसियों की शंका को और मजबूत कर दिया है कि देश में किसी बड़े हमले की साजिश रची जा रही थी और लाल किले के पास हुआ धमाका उसी नेटवर्क की कड़ी हो सकता है।
विस्फोटक का प्रकार क्या था, एजेंसियां जांच में जुटीं
एफएसएल, एनएसजी और दिल्ली पुलिस फोरेंसिक टीम इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि कार में किस विस्फोटक का उपयोग किया गया। शुरुआती जांच में घायलों के शरीर पर पैलेट या शार्पनल के निशान नहीं मिले, जो आमतौर पर एक बम धमाके में पाए जाते हैं। यह एक महत्वपूर्ण सुराग है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि विस्फोटक किसी नए तरीके से सक्रिय किया गया हो सकता है।
7:29 बजे आग पर नियंत्रण, कई वाहन स्वाहा
धमाके के बाद दमकल विभाग ने लगभग 7:29 बजे आग पर काबू पा लिया। इस दौरान कम से कम छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटो पूरी तरह जल गए। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि घटना के मात्र 10 मिनट के भीतर दिल्ली क्राइम ब्रांच और स्पेशल ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी थीं।
कार की रूट मैपिंग और मोबाइल डेटा की स्कैनिंग जारी
पुलिस अब धमाका करने वाली कार की रूट हिस्ट्री, उसके मूवमेंट, और ड्राइवर की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आसपास के मोबाइल फोन डेटा की जियो-फेंसिंग की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमाके से ठीक पहले इलाके में कौन-कौन मौजूद था।
गृह मंत्री ने कहा है कि मामले में हर संभावित पहलू, जिसमें आतंकी साजिश भी शामिल है, की गहराई से जांच की जाएगी। स्पष्ट तस्वीर जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी।
Bureau Report : Manish Kumar Ankur
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7