
Manish Kumar Ankur | नई दिल्ली, 11 नवंबर 2025: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए भीषण धमाके ने पूरे शहर को दहशत में डाल दिया। सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी Hyundai i20 कार में अचानक जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा और कई राहगीर घायल हो गए। शुरुआती रिपोर्टों में लगभग 11 लोगों की मौत होने की खबर है। लेकिन अभी पूरी तरह से पुष्टि होना बाकी है।

कार का मालिक सलमान हिरासत में, बताया कार पहले ही बेच दी थी
जांच के दौरान पुलिस को कार का रजिस्ट्रेशन नंबर मिला, जो हरियाणा का था। फौरन कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने कार के रजिस्टर्ड मालिक सलमान को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की।
सूत्रों के मुताबिक, सलमान ने बताया है कि उसने यह कार कुछ ही समय पहले बेच दी थी। फिलहाल पुलिस असली खरीदार और कार के मौजूदा उपयोगकर्ता की तलाश में लगातार छापे मार रही है।
फॉरेंसिक टीम मौके पर, विस्फोटक की पहचान की कोशिश जारी
धमाके के बाद FSL (Forensic Science Lab) की टीम कार के अवशेषों की जांच कर रही है। विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कार में किस प्रकार का विस्फोटक इस्तेमाल किया गया और इसे कार में कैसे फिट किया गया था।
पूरा क्षेत्र सील कर दिया गया है और दिल्ली क्राइम ब्रांच, स्पेशल ब्रांच और स्थानीय पुलिस मिलकर जांच में जुटे हैं।
10 मिनट में मौके पर पहुंचीं जांच एजेंसियां: अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि धमाका होने के 10 मिनट के भीतर ही
- दिल्ली क्राइम ब्रांच,
- स्पेशल ब्रांच,
- NSG,
- NIA,
- और FSL की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं।
उन्होंने कहा कि आसपास के सभी CCTV फुटेज खंगालने के आदेश दे दिए गए हैं और सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
गृह मंत्रालय में हाई-लेवल मीटिंग, देशभर में सुरक्षा अलर्ट
धमाके के तुरंत बाद अमित शाह ने
- IB प्रमुख,
- NIA चीफ,
- NSG DG,
- और दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा
से लगातार बातचीत की।
गृह मंत्रालय में देर रात उच्च स्तरीय बैठक भी बुलाई गई जिसमें धमाके की पूरी जानकारी ली गई और आगे की सुरक्षा रणनीति पर चर्चा की गई।
सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल NIA की दो टीमें दिल्ली पुलिस की जांच में सहयोग कर रही हैं, लेकिन केस अभी दिल्ली पुलिस के पास ही है। धमाके के बाद देश की सभी सुरक्षा और जांच एजेंसियां हाई अलर्ट मोड पर हैं।

कश्मीर से जुड़े ब्लास्ट के तार
बता दें कि दिल्ली धमाके की जांच में जुटी पुलिस टीम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धमाके में यूज कार हरियाणा की है। इसका HR26CE7674 है। धमाके के बाद यह RTO के जरिए इस कार के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि यह कार गुरग्राम के किसी मोहम्मद सलमान के नाम पर थी।
इस जानकारी के सामने आने पर गुरुग्राम पुलिस को भी जांच में शामिल किया गया। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने मोहम्मद सलमान को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में मोहम्मद सलमान ने बताया कि उसने अपनी कार डेढ़ साल पहले दिल्ली के पहले दिल्ली के ओखला निवासी देवेंद्र को बेची थी।
सलमान ने कार बेचने के सभी डॉक्यूमेंट्स गुरुग्राम पुलिस को सौप दिए है. अब ओखला में जिसने ख़रीदी थी, उससे पूछताछ की गई। जांच में सामने आया है कि देवेंद्र ने कार हरियाणा के अंबाला में किसी को बेची थी। जिसके बाद अंबाला पुलिस से मदद ली गई।
अब यह जानकारी सामने आई है कि इस कार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा निवासी किसी तारिक को बेची गई थी। दिल्ली पुलिस सूत्रों ने इस कार को खरीदने वाले एक शख्स की तस्वीर भी साझा की। जिसमें एक युवक कार के सामने हाथों में चाबी लिए खड़ा है। अब मामले हर एंगल से जांच की जा रही है।
लेकिन जो भी हो हुंडई i 20 HR26CE7674 नंबर की कार अब एक मिस्ट्री बन गई है। कार का असली मालिक अब कौन है इस पर कड़ी से कड़ी जुड़ती जा रही है और वहीं शक भी गहराता जा रहा है क्योंकि कहीं न कहीं अब इसमें कश्मीर का एंगल आ चुका है।
अब देखना यह होगा कि इस ब्लास्ट केस में जल्दी से जल्दी खुलासा हो जाए और अगर यह आतंकवादी घटना है तो इसको अंजाम देने वाले हमारे जांबाज जवानों के हाथों लगे और उनको ऐसी सजा दी जाए कि कोई ऐसा कृत्य करने से पहले 100 बार सोचे।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7