Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / WWE चैंपियन बना साधु, रिंकू सिंह उर्फ वीर महान पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के आश्रम में झाड़ू लगाकर कर रहे ‘सेवा’

WWE चैंपियन बना साधु, रिंकू सिंह उर्फ वीर महान पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के आश्रम में झाड़ू लगाकर कर रहे ‘सेवा’

आज हम बात करेंगे एक ऐसी कहानी की, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। WWE रिंग में दुश्मनों को चित करने वाला भारतीय रेसलर… अब वृंदावन धाम में साधु बनकर झाड़ू लगाते नजर आ रहा है! जी हां, हम बात कर रहे हैं भदोही के रिंकू सिंह की जिन्हें दुनिया वीर महान के नाम से जानती है। वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वीर महान हाथ में झाड़ू लेकर सेवा करते दिखाई दे रहे हैं। कभी अमेरिका के रेसलिंग रिंग में धमाका करने वाला ये खिलाड़ी अब भक्ति और सेवा के मार्ग पर चल पड़ा है। क्या वजह रही इस बदलाव की? चलिए जानते हैं इस पूरी कहानी को विस्तार से…

भदोही का नाम अब सिर्फ कालीन के लिए नहीं, बल्कि एक अनोखी जीवन यात्रा के लिए भी याद किया जाएगा। यहां जन्मे रिंकू सिंह, जिन्हें दुनिया अब “वीर महान” के नाम से जानती है, आज पूरी तरह बदल चुके हैं।

8 अगस्त 1988 को जन्मे रिंकू सिंह के पिता ट्रक ड्राइवर थे, और उनके घर में नौ भाई-बहन थे। एक साधारण परिवार से निकले रिंकू ने अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए कड़ी मेहनत की। कॉलेज के दिनों में वे भाला फेंकते थे और इस खेल में जूनियर नेशनल स्तर का मेडल भी जीता।

रिंकू सिंह ने भारत का नाम उस जगह पहुंचाया, जहां किसी ने सोचा भी नहीं था। वह पेशेवर बेसबॉल खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने, जिन्हें अमेरिका की टीम Pittsburgh Pirates ने चुना। उनकी जीवन कहानी पर हॉलीवुड फिल्म ‘Million Dollar Arm’ (2014) भी बनाई गई थी।

लेकिन रिंकू का सफर यहीं नहीं रुका…
2018 में उन्होंने WWE से अनुबंध किया और “इंडस शेर” टीम में जिंदर महल और शंकी के साथ रिंग में उतरे। 2020 में वे “वीर” के नाम से मेन रोस्टर पर आए और फिर 2021 में उनका नाम “वीर महान” रखा गया। 6 फीट 4 इंच लंबे और 276 पाउंड वजन वाले इस रेसलर ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया।

और अब, वही वीर महान पूरी तरह आध्यात्मिक रूप धारण कर चुके हैं। वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में वह झाड़ू लगाकर ‘सेवा’ कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। लोग कह रहे हैं “जिसने रिंग में अपना अहंकार छोड़ा, अब उसने दुनिया का मोह भी त्याग दिया।”

रिंकू सिंह की ये यात्रा दिखाती है कि सफलता का असली शिखर तब शुरू होता है, जब इंसान खुद को पहचान लेता है और सेवा को जीवन का उद्देश्य बना लेता है।

कभी रेसलिंग रिंग के योद्धा रहे वीर महान अब बन गए हैं वृंदावन के सेवक।उनकी ये यात्रा हर उस इंसान को सोचने पर मजबूर करती है कि असली महानता ताकत में नहीं, बल्कि त्याग में होती है। अगर आपको रिंकू सिंह की ये प्रेरक कहानी पसंद आई हो तो वीडियो को लाइक करें, शेयर करें, और ऐसे ही अद्भुत वीडियो के लिए चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।

देखते रहिए खबर 24 एक्सप्रेस नई सोच, नया भारत।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Nagpur Crime News: RSS के गढ़ में धर्मांतरण का खेल, रियाज फाजिल काजी ने सैंकड़ों हिंदू महिलाओं के साथ किया ये गंदा काम

Nagpur Crime News: RSS के गढ़ में धर्मांतरण का खेल, रियाज फाजिल काजी ने सैंकड़ों हिंदू महिलाओं के साथ किया ये गंदा काम

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading