Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Nagpur में 70 करोड़ का बैंक घोटाला: गरीबों के नाम पर फर्जी लोन का बड़ा खेल, बैंक सिस्टम पर उठे सवाल

Nagpur में 70 करोड़ का बैंक घोटाला: गरीबों के नाम पर फर्जी लोन का बड़ा खेल, बैंक सिस्टम पर उठे सवाल

नागपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे बैंकिंग सिस्टम को हिला कर रख दिया है। यहां गरीब मजदूरों और दिहाड़ी कामगारों के नाम पर करोड़ों रुपये के फर्जी लोन मंजूर करवाए गए वो भी बिना उनकी जानकारी के।

बताया जा रहा है कि ICICI बैंक, नागपुर में एजेंटों और कुछ बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से करीब 70 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। जांच में सामने आया है कि गिरोह ने फर्जी सैलरी स्लिप, नकली बैंक स्टेटमेंट और जाली दस्तखत का इस्तेमाल कर लोन स्वीकृत करवाए।

सोचिए, जिनके पास रोज़ दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल है, उनके नाम पर लाखों रुपये के लोन निकाल लिए गए और उन्हें इसकी खबर तक नहीं।


कैसे हुआ यह फर्जीवाड़ा?

जांच में पता चला है कि लोन के लिए बनाई गई सैलरी स्लिप्स पर श्रम विभाग की नकली मुहरें लगाई गईं। कुछ मामलों में तो दस्तावेज़ों में बेहद चौंकाने वाली गड़बड़ियां मिलीं एक महिला के कागज़ात में रिटायरमेंट डेट 31 मई 2079 लिखी मिली, यानी 50 साल आगे की तारीख!

इतना ही नहीं, अलग-अलग बैंकों में फर्जी खाते खोले गए और Photoshop से बैंक स्टेटमेंट तैयार किए गए ताकि सबकुछ असली लगे।


ऐसे खुला पूरा खेल

इस घोटाले का भंडाफोड़ तब हुआ जब नागपुर के वाठोडा इलाके में रहने वाली वनश्री तरोने को अचानक बैंक से नोटिस मिला। नोटिस में कहा गया कि उनके नाम पर ICICI बैंक से 7 लाख रुपये का लोन मंजूर हुआ है। लेकिन सच्चाई यह थी कि लोन मंजूर होते ही अगले दिन उनके खाते से 4 लाख रुपये गायब हो गए।

जब वनश्री तरोने ने शिकायत दर्ज कराई, तब यह पूरा फर्जीवाड़ा सामने आया।


पुलिस जांच और सिस्टम पर सवाल

अब इस मामले में धंतोली पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच जारी है, लेकिन अब तक केवल वनश्री तरोने के लोन को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। बाकी करोड़ों के लोन की वसूली के नोटिस अब गरीबों के घर पहुंच रहे हैं।

यह सिर्फ एक बैंक का मामला नहीं, बल्कि पूरा सिस्टम सवालों के घेरे में है। आखिर कैसे….

  • बिना असली दस्तावेज़ के,
  • बिना वेरिफिकेशन के,
  • और बिना इंटरव्यू के
    करोड़ों रुपये का लोन मंजूर हो गया?

क्या बैंक के अंदर कोई बड़ा रैकेट काम कर रहा है? या फिर यह किसी संगठित वित्तीय गिरोह का खेल है जो गरीबों को मोहरा 66 lबनाकर करोड़ों कमा रहा है?


सतर्क रहें

अगर आपको किसी संदिग्ध बैंक कॉल, लोन ऑफर या स्कीम का मैसेज आता है, तो सावधान रहें।
अपने दस्तावेज़ किसी अनजान व्यक्ति को न दें और किसी भी वित्तीय प्रक्रिया की पुष्टि सीधे बैंक शाखा से करें।


यह मामला सिर्फ नागपुर का नहीं, बल्कि पूरे देश के बैंकिंग सिस्टम के लिए चेतावनी है। कहीं आपके नाम पर भी कोई लोन तो मंजूर नहीं हो गया?


ऐसी ही चौंकाने वाली और सनसनीखेज खबरों के लिए जुड़ें ‘खबर 24 एक्सप्रेस’ के साथ जहां हर खबर होती है सच्ची, असरदार और देश के दिल से जुड़ी। Nayi Soch, Naya Bharat Khabar 24 Express.


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading