Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bihar / Bihar के डिप्टी CM Vijay Sinha के काफिले पर चप्पल और गोबर की बरसात, लगे मुर्दाबाद के नारे

Bihar के डिप्टी CM Vijay Sinha के काफिले पर चप्पल और गोबर की बरसात, लगे मुर्दाबाद के नारे

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लखीसराय से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां भाजपा प्रत्याशी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले को न सिर्फ रोका गया… बल्कि लोगों ने उन पर चप्पलें और गोबर तक फेंक दिया! घटना लखीसराय के हलसी प्रखंड के खुड़ियारी गांव की बताई जा रही है।


बुधवार को जब डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा चुनाव प्रचार के लिए इलाके से गुजर रहे थे, तभी अचानक गांव के कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया।
देखते ही देखते भीड़ ने ‘विजय कुमार सिन्हा मुर्दाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए… और विरोध इतना बढ़ा कि गुस्से में लोगों ने काफिले पर चप्पलें फेंकनी शुरू कर दीं।

सूत्रों के मुताबिक, भीड़ में राजद समर्थक शामिल थे, जिन्होंने न सिर्फ विरोध किया बल्कि एनडीए प्रत्याशी को गांव में घुसने से रोकने की कोशिश की।


मौके पर मौजूद पुलिस बल ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया और उपमुख्यमंत्री को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

वहीं इस पूरे मामले पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “भीड़ में राजद के गुंडे थे, जो मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे थे। उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भी भगा दिया और उसे वोट नहीं देने दिया। लेकिन मुझे पता है कि एनडीए फिर सत्ता में आ रही है… और उनकी छाती पर बुलडोजर चलेगा।”

घटना के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। एसपी अजय कुमार खुद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और बूथ संख्या 404 और 405 पर स्थिति का जायजा लिया। गांव में फ्लैग मार्च किया गया ताकि लोगों में भरोसा बहाल किया जा सके।

लेकिन बड़ा सवाल यह है बिहार में लोकतंत्र की सबसे बड़ी परीक्षा कहे जाने वाले चुनाव में अगर उपमुख्यमंत्री तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम प्रत्याशी या आम मतदाता कैसे सुरक्षित रहेंगे? क्या यह सिर्फ राजनीतिक गुस्सा था, या फिर चुनावी रणनीति के तहत रची गई साजिश?

अब ये जांच का विषय है, लेकिन इतना तय है कि बिहार की राजनीति फिर एक बार उबाल पर है।

तो आप बताइए… क्या इस तरह के विरोध लोकतंत्र की पहचान हैं, या फिर चुनावी हार की झुंझलाहट का नतीजा? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखिए और देखते रहिए खबर 24 एक्सप्रेस, नई सोच, नया भारत।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading