Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bihar / Bihar में BJP के अंदर बगावत, पूर्व मंत्री आर.के. सिंह ने फोड़ा 62 हजार करोड़ का ‘पावर घोटाला’ बम, NDA सरकार पर गंभीर आरोप

Bihar में BJP के अंदर बगावत, पूर्व मंत्री आर.के. सिंह ने फोड़ा 62 हजार करोड़ का ‘पावर घोटाला’ बम, NDA सरकार पर गंभीर आरोप



चुनाव से दो दिन पहले बीजेपी में मचा भूचाल, अदाणी समूह से बिजली डील को बताया भ्रष्टाचार का जाल – जनता पर पड़ेगा सीधा बोझ


बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में बड़ा धमाका हुआ है। बीजेपी के ही वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आर.के. सिंह ने अपनी ही एनडीए सरकार पर 62 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का सनसनीखेज आरोप लगाया है।


आर.के. सिंह का दावा है कि बिहार सरकार ने अदाणी समूह के साथ बिजली खरीद को लेकर ऐसा समझौता किया है, जो राज्य की जनता के लिए भारी नुकसानदायक साबित होगा।

पूर्व मंत्री के मुताबिक, बिहार सरकार ने 25 साल तक 6 रुपये 75 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदने का करार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डील में जनता के टैक्स से करीब 62 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा और इसमें कुछ मंत्री व अधिकारी भी शामिल हैं।

आर.के. सिंह ने कहा “यह सिर्फ एक कॉन्ट्रैक्ट नहीं बल्कि जनता के साथ किया गया धोखा है। अदाणी समूह के साथ इस सौदे में बिहार सरकार ने अपनी जेबें भरने के लिए जनता को महंगी बिजली का गुलाम बना दिया है। मैं इसकी सीबीआई जांच की मांग करता हूं।”

राजनीतिक गलियारों में यह बयान चुनाव से ठीक पहले बड़ा झटका माना जा रहा है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या बिहार में बीजेपी के अंदर ही फूट पड़ चुकी है? क्या आर.के. सिंह का यह बयान एनडीए की चुनावी रणनीति को नुकसान पहुंचा सकता है? और क्या सरकार इस घोटाले की जांच कराएगी या यह मामला भी बाकी घोटालों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा?

बिहार की सियासत में इस खुलासे के बाद माहौल गरमा गया है। विपक्ष ने भी इस मुद्दे को तुरंत लपक लिया है और सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों की झड़ी लगा दी है।

62 हजार करोड़ का आरोप, अदाणी पावर डील और बीजेपी के भीतर बगावत बिहार की चुनावी ज़मीन पर अब मुकाबला सिर्फ कुर्सी का नहीं, विश्वास और पारदर्शिता का भी होता दिख रहा है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading