Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पांढुरना कांड में BJP नेता मारोती लोनारे अब तक फरार, कांग्रेस का हंगामा तेज, पुलिस पर पक्षपात के आरोप

पांढुरना कांड में BJP नेता मारोती लोनारे अब तक फरार, कांग्रेस का हंगामा तेज, पुलिस पर पक्षपात के आरोप

पांढुरना के सौसर से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज खबर सामने आई है…

Report OM Singh Thakur | Pandhurna: सत्ताधारी पार्टी से जुड़े नेता और व्यापारी मारोती लोनारे पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगने के बाद अब मामला राजनीतिक तूल पकड़ चुका है। शिकायत दर्ज हुए आठ दिन से ज़्यादा बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

अब बड़ा सवाल उठ रहा है — क्या सत्ता का प्रभाव कानून से भी बड़ा हो गया है?
आखिर किसके संरक्षण में घूम रहा है BJP नेता मारोती लोनारे?

दरअसल, बेरडी रोड निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने मारोती लोनारे पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया था। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आने की बात कही गई थी, लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

इसी को लेकर कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने सौसर थाने पर प्रदर्शन किया, नारेबाज़ी की और पुलिस प्रशासन पर सत्ताधारी दल के नेता को बचाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस ब्लॉक महिला अध्यक्ष रामशिला सूर्यवंशी ने कहा —
“हमारी मांग है कि आरोपी मारोती लोनारे को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती, तो सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।”

सामाजिक कार्यकर्ता दर्शन खंडाइत ने कहा —
“ये साफ तौर पर सत्ता का दुरुपयोग है। आरोपी को संरक्षण दिया जा रहा है, जो न्याय के साथ खिलवाड़ है।”

वहीं NSUI जिला अध्यक्ष जिम्मी टाकभवरे ने चेतावनी दी —
“आठ दिन से पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अगर गिरफ्तारी नहीं हुई, तो थाने का घेराव करेंगे।”

अब देखना ये होगा कि पुलिस और प्रशासन पर बढ़ते जनदबाव के बीच
क्या आखिरकार मारोती लोनारे की गिरफ्तारी होगी,
या फिर सत्ता की ढाल उसे एक बार फिर बचा लेगी?

पांढुरना से ओम सिंह ठाकुर की रिपोर्ट,
Khabar 24 Express — नई सोच नया भारत।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading