
मुंबई : भोजपुरी और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री Sweta K Mishra ने इस साल धनतेरस और दीपावली के मौके पर अपने प्रशंसकों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। फिल्मों और टीवी सीरियल्स में अपनी शानदार अदाकारी से पहचान बनाने वाली श्वेता मिश्रा ने कहा कि “यह पर्व सिर्फ रोशनी का नहीं, बल्कि उम्मीद और खुशियों का प्रतीक है। इस दीपावली हर घर में प्रेम, सौहार्द और समृद्धि का दीप जले।”

Sweta K Mishra, जो न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा बल्कि हिंदी टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं, इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खासा सक्रिय रहती हैं। उनकी मुस्कान और सादगी के लाखों फैन हैं। त्योहारों पर अपने पारंपरिक लुक और प्यारे अंदाज़ से वे हमेशा चर्चा में रहती हैं।

“धनतेरस का दिन मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरि की कृपा प्राप्त करने का दिन है। इस शुभ अवसर पर सभी के जीवन में धन, स्वास्थ्य और खुशियों की वर्षा हो, यही मेरी कामना है।”
उन्होंने यह भी अपील की कि लोग इस दिवाली स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिले।

Sweta K Mishra ने आगे कहा
“दीपावली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारे जीवन में सकारात्मकता और नई शुरुआत का प्रतीक है। इसलिए इस बार दीये सिर्फ घरों में नहीं, दिलों में भी जलाएं।”

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने अलग अंदाज़ और दमदार किरदारों से पहचान बना चुकी Sweta K Mishra ने कई टीवी शोज़ में भी काम किया है। अपनी मेहनत, समर्पण और कला के प्रति लगन से उन्होंने इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है।
Khabar 24 Express | नई सोच नया भारत
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7