Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Raebareli जेल में करवाचौथ का व्रत कैद में रह पतियों की लंबी उम्र की कामना करती दिखीं 12 महिला बंदियां

Raebareli जेल में करवाचौथ का व्रत कैद में रह पतियों की लंबी उम्र की कामना करती दिखीं 12 महिला बंदियां

रायबरेली से एक दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है… जहां जेल की सलाखों के पीछे बंद महिलाओं ने भी अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। भले ही वो जेल में हों, लेकिन पत्नियों के प्यार और परंपरा निभाने की भावना में कोई कमी नहीं रही। जेल प्रशासन ने इन महिला बंदियों के लिए व्रत की सभी सामग्रियां और विशेष भोजन की व्यवस्था भी की।

रायबरेली जिला कारागार का माहौल आज कुछ अलग ही नजर आया। यहां बंद 12 महिला बंदियों ने करवाचौथ का व्रत रखा वही व्रत, जो सुहागिनें अपने पतियों की लंबी आयु के लिए रखती हैं।


जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि महिला बंदियों के लिए कारागार प्रशासन की ओर से व्रत से संबंधित सभी सामग्रियों की व्यवस्था की गई थी चाहे वो पूजा की थाली हो, सिन्दूर, चूड़ियाँ या फिर साज-सज्जा की वस्तुएं।


इतना ही नहीं, जेल मैनुअल के अनुसार, व्रत के बाद महिला बंदियों को विशेष भोजन भी परोसा गया।


इस मौके पर जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
जेल परिसर में पूजा का दृश्य किसी भावनात्मक पल से कम नहीं था महिलाएं लाल साड़ी में सजीं, हाथों में पूजा की थाली लिए चांद का दीदार करने के लिए बेसब्र नज़र आईं।
सलाखों के पीछे से भी इन महिलाओं ने ये साबित कर दिया कि परंपरा और रिश्तों का भाव कभी कैद नहीं होता।

वहीं जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने कहा कि
“करवाचौथ के अवसर पर महिला बंदियों ने अपने पतियों की दीर्घायु की कामना करते हुए व्रत रखा। कारागार प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक वस्तुएं और विशेष भोजन की व्यवस्था की गई थी।”

रायबरेली से जीशान आलम की रिपोर्ट खबर 24 एक्सप्रेस के लिए।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading