Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bihar / Bihar Election 2025 Opinion Poll: तेजस्वी के सिर सजेगा ताज या नीतीश की होगी वापसी? जानें इस रिपोर्ट में

Bihar Election 2025 Opinion Poll: तेजस्वी के सिर सजेगा ताज या नीतीश की होगी वापसी? जानें इस रिपोर्ट में

बिहार चुनाव 2025 का माहौल अब गरमाने लगा है! तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
6 और 11 नवंबर को होगा मतदान, और अब सवाल सिर्फ एक है…


क्या नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता में वापसी करेंगे?
या फिर इस बार तेजस्वी यादव बिहार की कुर्सी संभालेंगे?
तीन बड़े ओपिनियन पोल सामने आए हैं और हर पोल में कहानी कुछ अलग है।


तो चलिए जानते हैं किसके सिर सजेगा बिहार का ताज…

बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर इस बार मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।
लोक पाल, टाइम्स नाउ-जेबीसी और आईएएनएस-मैट्राइज — तीन बड़े ओपिनियन पोल ने बिहार की सियासत का तापमान और बढ़ा दिया है।

पहले बात करते हैं लोक पाल के ओपिनियन पोल की
इसके मुताबिक महागठबंधन को बहुमत मिल सकता है।
महागठबंधन को 118 से 126 सीटें मिल सकती हैं।
वहीं एनडीए को 105 से 114 सीटें मिलने का अनुमान है।
यानी इस सर्वे में नीतीश कुमार को झटका लग सकता है और तेजस्वी यादव को बढ़त दिखाई दे रही है।

अब चलते हैं टाइम्स नाउ-जेबीसी पोल की ओर
इस पोल में तस्वीर बिल्कुल उलटी है।
यहां एनडीए को 131 से 150 सीटें मिलती दिख रही हैं।
बीजेपी को 66 से 77 सीटें और जेडीयू को 52 से 58 सीटें मिल सकती हैं।
जबकि महागठबंधन को 81 से 103 सीटें मिलने का अनुमान है। स्पष्ट है कि इस सर्वे में एनडीए का पलड़ा भारी है।

तीसरे सर्वे आईएएनएस-मैट्राइज पोल की बात करें तो
यहां भी एनडीए को बढ़त दिखाई गई है।
एनडीए को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान है,
जबकि महागठबंधन को 70 से 85 सीटें मिल सकती हैं।
अन्य दलों को 7 से 10 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

अब अगर इन तीनों सर्वे की औसत निकालें,
तो दो सर्वे एनडीए के पक्ष में हैं जबकि एक महागठबंधन के पक्ष में।
लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है
फरवरी से सितंबर तक हुए मुख्यमंत्री पद के सर्वे में
तेजस्वी यादव बिहार की जनता की पहली पसंद बने हुए हैं।
हालांकि सितंबर में प्रशांत किशोर का नाम भी तेजी से उभरा है,
जिससे मुकाबला और रोमांचक हो गया है।

तो क्या बिहार की जनता बदलाव चाहती है?
या फिर नीतीश कुमार की “सुशासन” की वापसी होगी?
फिलहाल जनता खामोश है… लेकिन सर्वे बता रहे हैं कि मुकाबला अबकी बार बेहद नजदीकी और रोमांचक होने वाला है।
आपके हिसाब से बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा — तेजस्वी, नीतीश या कोई तीसरा चेहरा?
कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर बताएं।

ब्यूरो रिपोर्ट : मनीष कुमार अंकुर, बिहार


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe