Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बोरगांव पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा एंबुलेंस और अस्पताल की लापरवाही ने ली एक जान

बोरगांव पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा एंबुलेंस और अस्पताल की लापरवाही ने ली एक जान

Om Singh Thakur Exclusive Report : मध्यप्रदेश के सौसर से दर्दनाक हादसे की खबर आई है। बोरगांव पेट्रोल पंप के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

लेकिन हादसे के बाद जो हुआ, उसने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस देर से पहुंची और अस्पताल में भी इलाज में लापरवाही बरती गई।

ये घटना शुक्रवार की है, जब कोदेगांव से बेरडी जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर बोरगांव पेट्रोल पंप के पास डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, लेकिन सरकारी एंबुलेंस यानी 108 सेवा के देर से पहुंचने ने सबको नाराज कर दिया।

सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बांसोड़ ने बताया कि एंबुलेंस को कई बार कॉल किया गया, लेकिन करीब आधे घंटे तक कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। आखिरकार लोगों ने खुद प्राइवेट वाहनों की मदद से घायलों को सौसर सिविल अस्पताल पहुंचाया।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती, अस्पताल में भी लापरवाही का आलम देखने को मिला। घायलों को प्राथमिक उपचार देने में भी देरी की गई, जिससे लोगों में गुस्सा भड़क गया। हितेश बांसोड़ ने कहा कि “महाराष्ट्र में हादसों के बाद तुरंत मेडिकल सहायता दी जाती है, लेकिन यहां सौसर में प्रशासन पूरी तरह लापरवाह है।”

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई और अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर एंबुलेंस और अस्पताल समय पर सक्रिय होते, तो शायद उस महिला की जान बचाई जा सकती थी।

अब सवाल यह है कि हादसों के बाद राहत पहुंचाने में हमेशा देरी क्यों होती है? क्या सिस्टम तब ही जागता है जब किसी की जान चली जाती है? बोरगांव हादसे ने एक बार फिर सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।

Bureau Report : Om Singh Thakur, Sausar


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe