Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Nagpur में ‘झुंड’ फिल्म के एक्टर प्रियांशु छेत्री की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Nagpur में ‘झुंड’ फिल्म के एक्टर प्रियांशु छेत्री की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नागपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ में नजर आए एक्टर प्रियांशु उर्फ बाबू छेत्री की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

ये वारदात जरीपटका थाना क्षेत्र के नारा इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि देर रात प्रियांशु को बुरी तरह घायल हालत में पाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आखिर एक उभरते कलाकार की जान किसने और क्यों ली ये सवाल अब नागपुर पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

महाराष्ट्र के नागपुर से आई इस खबर ने पूरे फिल्म जगत को हिला कर रख दिया है।
फिल्म ‘झुंड’ में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने वाले प्रियांशु छेत्री अब इस दुनिया में नहीं रहे। बुधवार रात करीब तीन बजे जरीपटका थाना क्षेत्र के नारा इलाके में उन्हें खून से लथपथ हालत में पाया गया।

जब स्थानीय लोगों ने देखा कि प्रियांशु के हाथ-पैर वायर से बंधे हुए हैं, तो तुरंत पुलिस को खबर दी गई।

पुलिस ने उन्हें मेयो अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रियांशु पर पहले से कुछ आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें चोरी के आरोप भी शामिल हैं।
हत्या की शिकायत उनकी बहन शिल्पा छेत्री ने दर्ज कराई है।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी ध्रुव शाहू को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी जांच जारी है और इस पूरे प्रकरण में कई परतें खुलनी बाकी हैं।

जरीपटका पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अरुण शीरसागर के मुताबिक, आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और जल्द ही इस हत्याकांड की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

फिल्म ‘झुंड’ में एक छोटे रोल से पहचान बनाने वाले प्रियांशु की अचानक हुई ये दर्दनाक मौत नागपुर शहर में सनसनी मचा रही है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। लेकिन सवाल अब भी वही है — आखिर उस रात ऐसा क्या हुआ कि एक युवा कलाकार की जान चली गई?
‘खबर 24 एक्सप्रेस’ लगातार इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

क्या आप मानते हैं कि यह मामला सिर्फ रंजिश का है या इसके पीछे कोई और साजिश छिपी है?
अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading