Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Pooja Shakun Pandey Yati Narsinghanand Giri से संबंध? हत्या के बाद डासना मंदिर पहुंची थी हत्यारिन पूजा?

Pooja Shakun Pandey Yati Narsinghanand Giri से संबंध? हत्या के बाद डासना मंदिर पहुंची थी हत्यारिन पूजा?

हाथरस के चर्चित अभिषेक गुप्ता मर्डर केस में अब नया मोड़ सामने आया है।
मुख्य आरोपी पूजा शकुन पांडेय हत्या वाली रात गाजियाबाद के डासना मंदिर गई थी वही मंदिर जहां यति नरसिंहानंद गिरि रहते हैं।
पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को हिरासत में लिया है, और पूछताछ में जो खुलासा हुआ है, उसने पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है।
क्या हत्या के बाद पूजा किसी की शरण में गई थी? या कोई बड़ा धार्मिक या राजनीतिक कनेक्शन छिपा है इस केस के पीछे?

हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में 26 सितंबर की रात हुए अभिषेक गुप्ता मर्डर केस की गुत्थी दिन-ब-दिन उलझती जा रही है।
अभिषेक गुप्ता, जो खैर में टीवीएस बाइक शोरूम के मालिक थे, उनकी बाइक सवार बदमाशों ने खेरेश्वर चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने इस मामले में पूजा शकुन पांडेय, उसके पति अशोक पांडे और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
अशोक पांडे और दो शूटरों फजल और आसिफ को जेल भेजा जा चुका है, लेकिन मुख्य आरोपी पूजा अब तक फरार है।
11 दिन बीत चुके हैं, पर पूजा शकुन पांडेय का कोई सुराग नहीं मिला।

अब पुलिस की जांच में नया एंगल सामने आया है।
सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस के ज़रिए पुलिस उस टैक्सी ड्राइवर तक पहुंची जिसने पूजा को हत्या वाली रात गाजियाबाद छोड़ा था।
अलीगढ़ निवासी टैक्सी ड्राइवर से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ उसने बताया कि पूजा को उसने डासना मंदिर के आसपास छोड़ा था।

डासना वही मंदिर है, जहां के महंत यति नरसिंहानंद गिरि हैं और बताया जा रहा है कि पूजा शकुन पांडे का पहले से वहां आना-जाना रहा है।
यति नरसिंहानंद खुद भी कई बार पूजा के बुलावे पर बी दास कंपाउंड आ चुके हैं।
अब सवाल उठ रहा है कि क्या हत्या के बाद पूजा किसी सुरक्षित ठिकाने पर पहुंची थी?
क्या उसने वहां किसी की मदद ली?
या यह पूरा केस किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा है?

पुलिस ने पूजा शकुन पांडे पर 25 हज़ार का इनाम घोषित किया है और गैर-जमानती वारंट भी जारी कर दिया है।
फिलहाल कई टीमें उसकी तलाश में गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में दबिश दे रही हैं।

अभिषेक गुप्ता मर्डर केस अब सिर्फ एक हत्या की गुत्थी नहीं रह गया, बल्कि इसमें धार्मिक और राजनीतिक तार जुड़ने की बातें तेजी से फैल रही हैं।


क्या पूजा शकुन पांडे जल्द पुलिस के शिकंजे में आएगी या ये केस और भी गहराएगा, यही बड़ा सवाल है।
देखते रहिए खबर 24 एक्सप्रेस, नई सोच, नया भारत।

ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe