Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / सत्ता के नशे में चूर Ajit Pawar ने महिला IPS अधिकारी को धमकाया? अब सफाई देती फिर रही है NCP अजित पवार की पार्टी….

सत्ता के नशे में चूर Ajit Pawar ने महिला IPS अधिकारी को धमकाया? अब सफाई देती फिर रही है NCP अजित पवार की पार्टी….


महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार सत्ता के नशे में इतने चूर हो गए कि एक महिला आईपीएस अधिकारी को खुलेआम धमका बैठे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने साफ कर दिया है कि पवार ने अपनी कुर्सी का पावर दिखाते हुए  कानून तोड़ने वालों को बचाने और ईमानदार अफसर की हिम्मत तोड़ने के लिए किया।

अजित पवार का IPS अधिकारी को धमकाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। और सबसे खास बात यह है कि लोग इसके पक्ष में कम और विपक्ष में ज्यादा आ रहे हैं। यानी कि लोग अजित पवार के पक्ष में कम और आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा कौन पक्ष में ज्यादा खड़े नजर आ रहे हैं।

सोचिए, जिस अफसर ने अवैध खनन पर कार्रवाई की, उसी को डांटने और डराने का काम खुद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने किया। वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि अजित पवार कहते हैं “अपना नंबर दो, मैं तुम्हें वीडियो कॉल करता हूं… तुम पर एक्शन लूं क्या?”

क्या यही लोकतंत्र है? क्या यही कानून का राज है? जब एक IPS अधिकारी ईमानदारी से काम करे तो उसे नेता फोन पर धमकाए ये महाराष्ट्र की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

विपक्ष ने भी अजित पवार पर सीधा हमला बोला है। शिवसेना (यूबीटी) ने इस्तीफे की मांग की है और आम आदमी पार्टी ने कहा ये सत्ता का खुला दुरुपयोग है। सवाल सीधा है अगर उपमुख्यमंत्री खुद अपराधियों का साथ देंगे तो फिर कानून व्यवस्था कौन संभालेगा?

“एनसीपी इस पूरे मामले को बचाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वीडियो ही सबूत है कि अजित पवार ईमानदार अफसर को दबाने की कोशिश कर रहे थे। अवैध खनन पर कार्रवाई रोकने का दबाव डालना सीधा अपराधियों को बचाने जैसा है।”

जनता अब पूछ रही है क्या नेता खुद को कानून से ऊपर समझते हैं? अजित पवार ने IPS अफसर को धमकाकर न सिर्फ महिला अधिकारी का अपमान किया है, बल्कि पूरे पुलिस विभाग और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाया है।

सच यही है कि सत्ता के नशे में चूर नेता जब कानून तोड़ने वालों को बचाते हैं, तो लोकतंत्र कमजोर होता है। और इस बार गलती साफ-साफ अजित पवार की है।

बता दें कि आईपीएस अंजना कृष्ण का जन्म केरल के तिरुवनंतपुरम मंए हुआ है और वो यहीं की रहने वाली हैं। उनके पिता कपड़े के छोटे-मोटे व्यापारी और माता सीना कोर्ट में में टाइपिस्ट की नौकरी करती हैं। अंजना कृष्ण की पहचान ईमानदार, दृढ़ संकल्प और कुशाग्र प्रशासनिक कौशल के तौर पर है।

Bureau Report : Khabar 24 Express, Maharashtra


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe