Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Deoria में SS Mall कांड: मालिक उस्मान पर धर्मांतरण के आरोप या लड़की की चोरी से बचने की साजिश?

Deoria में SS Mall कांड: मालिक उस्मान पर धर्मांतरण के आरोप या लड़की की चोरी से बचने की साजिश?


Zishan Alam | Deoria | Khabar 24 Express : देवरिया का एसएस मॉल अचानक सुर्खियों में आ गया है। एक युवती ने मालिक उस्मान और उनकी पत्नी तरन्नुम पर धर्मांतरण गैंग चलाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती… मॉल मालिक का दावा है कि असली सच कुछ और है।

देवरिया… यूपी का शांत शहर। लेकिन यहां का एसएस मॉल इन दिनों बवंडर में है। एक युवती का आरोप है कि मॉल के मालिक उस्मान, उनकी पत्नी तरन्नुम और साला गौहर अंसारी मिलकर धर्मांतरण का खेल खेल रहे हैं।

देवरिया के SS Mall में काम करने वाली एक युवती ने ये कहते हुए सनसनी मचा दी कि मॉल का मालिक और उसकी पत्नी धर्मांतरण का धंधा करते हैं।


युवती ने कहा कि “मैं डेढ़ साल पहले इस मॉल में नौकरी करती थी। एक दिन मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। मुझसे धर्म बदलने को कहा गया। जब मैंने इनकार किया… तो मेरा वीडियो बना लिया गया और वायरल करने की धमकी दी गई। डर के मारे मुझे नौकरी छोड़नी पड़ी।”

लेकिन अब सुनिए मॉल मालिक उस्मान की दलील। उनका कहना है “यह सब झूठ है। असलियत ये है कि मॉल में काम करने वाला एक लड़का चोरी करते पकड़ा गया। उस चोरी का पैसा सीधे युवती के अकाउंट में गया। बचने के लिए वही युवती मेरे ऊपर इल्जाम मढ़ रही है। यहां पिछले 10 साल से मेरा मॉल चल रहा है, कभी ऐसा आरोप नहीं लगा।”

सवाल बड़ा है, क्या सचमुच यहां धर्मांतरण का गिरोह चलता है? या फिर चोरी के राज़ को छुपाने के लिए युवती ने रचा है झूठ का जाल?

अगर जांच में साबित हो जाता है कि चोरी का पैसा युवती के खाते में गया है… तो उस पर भी केस दर्ज होना चाहिए। झूठ बोलकर इस तरह माहौल बिगाड़ने का आरोप गंभीर हो सकता है। और अगर युवती चोरी के पैसे को बचाने के लिए ऐसा कर रही है तो ये तो और भी गंभीर मामला है।

इस बीच, पुलिस भी खामोश नहीं है।
एसपी विक्रांत वीर ने कहा है कि शिकायत की जांच एएसपी को सौंप दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

अब पूरे देवरिया की नज़र इसी रिपोर्ट पर है। क्योंकि सच सामने आने के बाद ही पता चलेगा , ये मामला धर्मांतरण का है या फिर चोरी से बचने की एक खतरनाक साज़िश।

हम इस खबर पर नजर गढ़ाए हुए हैं। जो भी अपडेट आएगा हम आप तक जल्द से जल्द पहुंचाने की कोशिश करेंगे। वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें साथ ही चैनल को सब्सक्राइब करना न भूले।
धन्यवाद

ब्यूरो रिपोर्ट : जीशान आलम, देवरिया



Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading