महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और अमरावती-नागपुर के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले कांग्रेस के निशाने पर हैं। कांग्रेस ने उन पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया, लेकिन बावनकुले ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।
दरअसल, बावनकुले महाराष्ट्र के उन चुनिंदा नेताओं में गिने जाते हैं जिनकी पहचान मेहनती और ईमानदार नेता की है। वे जनता के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और यही वजह है कि लोग उन्हें नेता नहीं बल्कि परिवार का हिस्सा मानते हैं।
ऐसे नेता पर वोट चोरी जैसे बेबुनियाद आरोप लगाना कांग्रेस की बौखलाहट और हार की हताशा को साफ दिखाता है।

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस के पर पलटवार करते हुए बावनकुले ने कहा
“किस पर वोट चोरी का आरोप लगाना है? कांग्रेस और राहुल गांधी का दिमागी संतुलन हिल गया है है। चुनाव के आठ महीने बाद उन्हें वोट चोरी दिखाई दे रही है।
उन्होंने कहा कि कामठी शहर में कांग्रेस ने जिस क्षेत्र में मोर्चा निकाला, वहां कुल 95 बूथ हैं। इनमें से 75 बूथ पर कांग्रेस आगे रही। कांग्रेस को 32 हजार वोट मिले, जबकि बीजेपी को सिर्फ 16 हजार वोट। तो फिर वोट चोरी का आरोप किस पर लगाया जा रहा है?
हर्षवर्धन सपकाले को बोलने से पहले थोड़ा मार्गदर्शन लेना चाहिए। दरअसल, कांग्रेस पार्टी में जो टूट-फूट हो रही है, उसे रोकने के लिए यह दिखावटी ड्रामा किया जा रहा है।”
बावनकुले ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि हार से डरी कांग्रेस अब चुनावी मैदान में अपनी नाकामी छुपाने के लिए झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, कांग्रेस जनता का भरोसा खो चुकी है और अब बीजेपी के नेताओं पर उंगली उठाकर अपनी डूबती नैया को बचाना चाहती है।
वहीं बता दें कि असली सच यह है कि चंद्रशेखर बावनकुले की छवि जनता में ईमानदारी और मेहनत की वजह से अटूट है।
वे सिर्फ नेता नहीं, बल्कि जनता की उम्मीदों का सहारा हैं। चाहे गांव का छोटा किसान हो या शहर का आम नागरिक, बावनकुले हर किसी की समस्या सुनते और हल निकालते नजर आते हैं।
कांग्रेस के बेतुके आरोपों पर उनका यह तीखा पलटवार साफ करता है कि महाराष्ट्र की राजनीति में बावनकुले की साख कितनी मजबूत है और विरोधियों के पास अब उनके खिलाफ कोई ठोस मुद्दा बचा ही नहीं है।
लोग चंद्रशेखर बावनकुले को बेहद पसंद करते हैं। वे पूरे महाराष्ट्र में घूमते हैं जनता दरबार लगाते हैं और लोगों की समस्याओं का निवारण भी वहीं करते हैं। यही वजह है कि उनके जनता दरबार या जनसंवाद में लोगों की अपार भीड़ रहती है।
चंद्रशेखर बावनकुले की गिनती महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा काम करने वाले नेताओं में है।
Bureau Report : Khabar 24 Express, Nagpur
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
One comment
Pingback: Ajit Pawar threaten female IPS officer under the influence of power