Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Sausar में बच्चियों को गंदे Video दिखाकर अधेड़ व्यक्ति कर रहा था अश्लील हरकत, इसके बाद जो हुआ

Sausar में बच्चियों को गंदे Video दिखाकर अधेड़ व्यक्ति कर रहा था अश्लील हरकत, इसके बाद जो हुआ

ओम सिंह ठाकुर | सौसर | Khabar 24 Express : मध्यप्रदेश के सौसर थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां बच्चियों के साथ गलत हरकत करने का आरोप एक अधेड़ पर लगा है। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया।

सौसर थाना क्षेत्र के ग्राम रामाकोना में आटा चक्की पर काम करने वाले एक अधेड़ व्यक्ति पर बच्चियों से अश्लील हरकतें करने और गंदे वीडियो दिखाने का आरोप लगा है।

जैसे ही यह मामला सामने आया, ग्रामीणों में भारी गुस्सा फैल गया।
आक्रोशित ग्रामीण और पीड़ित परिजन सौसर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सौसर SDOP प्रियंका पांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
बच्चों की सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर पुलिस गंभीर है और हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

अजय कुरोठे (ग्रामीण) – “इस घटना ने पूरे गांव को हिला दिया है, आरोपी को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

प्रियंका पांडे (SDOP सौसर) – “आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार प्रयासरत है।”

बता दें कि आरोपियों छोटी बच्चियों को गंदे वीडियो दिखाकर उनके साथ अश्लील हरकत करता था। ग्रामीणों ने उसकी हरकत देख ली पहले उसकी पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया

फिलहाल आरोपी जेल में है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऐसे मामलों से समाज को यह सीख लेने की जरूरत है कि बच्चों की सुरक्षा पर हर समय नजर रखना बेहद जरूरी है।

फिलहाल इस खबर में इतना ही… देखते रहिए खबर 24 एक्सप्रेस। चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।

ब्यूरो रिपोर्ट ओम सिंह ठाकुर, सौसर


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe