Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / TikTok की भारत में वापसी की तैयारी? कंपनी ने शुरू की भर्तियां

TikTok की भारत में वापसी की तैयारी? कंपनी ने शुरू की भर्तियां

तेरी प्यारी प्यारी दो अखियां, तड़पाए मुझे सारी रतियां… ये गाना आपने 2019-2020 के बीच जरूर सुना होगा। उस वक्त भारत में TikTok का क्रेज ऐसा था कि छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों तक हर कोई इस पर वीडियो बनाता था। भारत में TikTok के 20 करोड़ से ज्यादा यूजर थे। लेकिन फिर अचानक भारत-चीन तनाव के बाद इस ऐप को बैन कर दिया गया। और TikTok का सफर यहीं थम गया।


लेकिन अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या TikTok की भारत में वापसी होने जा रही है? जी हां, पीएम मोदी के चाइना दौरे के बाद से इस चर्चा को और ज्यादा हवा मिल गई है।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। आबादी और इंटरनेट यूजर्स के मामले में हम पूरी दुनिया से आगे हैं। यही वजह है कि हर बड़ी कंपनी भारत में अपने पैर जमाना चाहती है। TikTok के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। 2020 में जब TikTok बैन हुआ, तो कंपनी के एक झटके में 20 करोड़ यूजर कम हो गए। यह उसके बिजनेस के लिए सबसे बड़ा नुकसान था।

अब खबर ये है कि TikTok ने भारत में फिर से भर्ती शुरू कर दी है। LinkedIn पर Gurugram ऑफिस के लिए दो नई वैकेंसी पोस्ट की गई हैं। ये वैकेंसी कंटेंट मॉडरेशन और यूजर सेफ्टी से जुड़ी हैं। यानी कंपनी भारत में वापस एंट्री की तैयारी कर रही है।

लेकिन एक पेंच अभी भी बाकी है। सरकार ने TikTok पर लगे बैन को हटाने का कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया है। जून 2020 में भारत सरकार ने TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स को सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी के खतरे की वजह से बैन कर दिया था। और तब से लेकर आज तक TikTok गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से गायब है।

फिर भी, ByteDance यानी TikTok की पेरेंट कंपनी भारत को नज़रअंदाज़ नहीं कर पा रही। यही वजह है कि गुरुग्राम ऑफिस में नई हायरिंग्स की जा रही हैं। इनमें पहली जॉब कंटेंट मॉडरेटर की है और दूसरी वेलबीइंग पार्टनरशिप एंड ऑपरेशंस लीड की। दोनों ही पद कंपनी के Trust and Safety Division का हिस्सा हैं, जो कंटेंट और यूजर की सुरक्षा पर काम करता है।

तो बड़ा सवाल ये है कि क्या TikTok सच में भारत में वापसी करने वाला है? क्या आने वाले दिनों में भारतीय यूजर्स फिर से छोटे-छोटे वीडियो बनाकर वायरल होते दिखाई देंगे? या फिर ये सिर्फ कंपनी का बैकअप प्लान है?

फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जिस तरह से TikTok ने भर्तियां शुरू की हैं, इससे यूजर्स की उम्मीदें जरूर बढ़ गई हैं।

आपको क्या लगता है? क्या TikTok दोबारा भारत में वापसी करेगा? और अगर आया तो क्या आप इसे इस्तेमाल करेंगे? कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरूर बताइएगा।


और ऐसी ही बड़ी और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे चैनल खबर 24 एक्सप्रेस के साथ। चैनल को सब्सक्राइब जरूर कीजिए।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading