Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Maharashtra में फिर भड़का आरक्षण विवाद! OBC ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी

Maharashtra में फिर भड़का आरक्षण विवाद! OBC ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी

महाराष्ट्र में आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर गर्मा गया है। मराठा आरक्षण को लेकर सरकार के फैसले से ओबीसी समुदाय भड़क उठा है। ओबीसी कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

महाराष्ट्र में आरक्षण की राजनीति ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। दरअसल, राज्य सरकार ने मराठा समाज को उनकी कुनबी विरासत के ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर ‘कुनबी’ जाति प्रमाण पत्र देने का फैसला किया है। कुनबी समुदाय को ओबीसी श्रेणी में शामिल किया गया है, जिससे उन्हें नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण का लाभ मिलता है।

लेकिन, ओबीसी समाज इस फैसले से नाराज है। ओबीसी कार्यकर्ता लक्ष्मण हाके ने सरकार को चेतावनी दी है कि मराठा समाज को ओबीसी के तहत आरक्षण देने का अधिकार किसी भी सरकार को नहीं है। हाके ने कहा कि अगर सरकार ने यह निर्णय वापस नहीं लिया, तो ओबीसी और वीजनटी समुदाय सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करेंगे।

इधर, राज्य सरकार के इस कदम पर मंत्री छगन भुजबल पहले ही नाराज़गी जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने भी साफ कहा कि ओबीसी के हक में किसी भी तरह की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सरकार के इस आश्वासन के बाद मुंबई में पांच दिन से जारी अपना अनशन खत्म कर दिया है। लेकिन अब यह मामला और तूल पकड़ता नज़र आ रहा है।

यानी साफ है कि महाराष्ट्र में मराठा बनाम ओबीसी की जंग एक बार फिर सड़कों पर दिख सकती है।

Bureau Report : Akash Dhake, Mumbai


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe