महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नारंगी फाटा स्थित रामू कंपाउंड इलाके में मंगलवार देर रात चार मंजिला रमाबाई अपार्टमेंट का हिस्सा ढह गया। इस Virar Building Collapse में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन को आशंका है कि कुछ लोग अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं।
यहां तक कि एक परिवार अपनी बेटी का जन्मदिन मना रहा था और फिर बिल्डिंग भरभराकर गिर पड़ी।
“जब यह हादसा हुआ, तब इमारत की चौथी मंजिल पर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। एक बच्ची का पहला जन्मदिन था। उसकी भी अपने परिवार समेत इस हादसे में मौत हो गई है।”
हादसे में एक मां-बेटी समेत 15 लोगों की मौत हुई है। 9 लोग घायल हैं और 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। मौके पर NDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। शुरुआत में संकरी गलियों की वजह से राहत कार्य मुश्किल था, लेकिन अब मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह इमारत साल 2012 में बनाई गई थी। वसई-विरार नगर निगम ने इसे पहले ही खतरनाक घोषित किया था, लेकिन बावजूद इसके यहां लोग रह रहे थे। निगम का कहना है कि इमारत पूरी तरह से गैरकानूनी थी और बिना अनुमति के बनाई गई थी। हादसे के बाद बिल्डर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जिला प्रशासन ने बताया कि आसपास की चॉलों को खाली करा लिया गया है और लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर दिया गया है।
यह Virar Building Collapse 2025 न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है बल्कि गैरकानूनी इमारतों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग भी तेज कर रहा है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि ये बिल्डिंग अवैध थी फिर इसका निर्माण कैसे हुआ? क्या इस बिल्डिंग के बारे में प्रशासन को पता नहीं था? या प्रशासन ऐसे हादसों के इंतजार में रहता है?
ब्यूरो रिपोर्ट : आकाश ढाके, (विरार, महाराष्ट्र)
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7