Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Dholpur News: राजस्थान में फर्जी IPS गिरफ्तार, ADG बनकर असली पुलिस पर झाड़ रहा था रौब, और फिर..

Dholpur News: राजस्थान में फर्जी IPS गिरफ्तार, ADG बनकर असली पुलिस पर झाड़ रहा था रौब, और फिर..

Report Jagdish Teli : Dholpur Breaking News | Rajasthan Police ने पकड़ा Fake IPS

राजस्थान के धौलपुर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को IPS अफसर और ADG बताकर धौंस जमा रहा था। आरोपी के पास से नीली बत्ती लगी कार, हथियार और नकली पहचान पत्र बरामद हुए हैं।

Fake IPS Arrested in Rajasthan: नीली बत्ती वाली कार और हथियार बरामद

धौलपुर पुलिस ने बुधवार को पश्चिम बंगाल निवासी सुप्रियो मुखर्जी को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्दी पहनकर खुद को IPS अधिकारी बताता था। उसकी कार से एयर रिवॉल्वर, एयर पिस्टल, दो एयर राइफल और 138 एयर कारतूस जब्त किए गए हैं।

Agra-Mumbai Highway पर हुई गिरफ्तारी

सदर थाना पुलिस ने आगरा-मुंबई हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान तेज़ रफ्तार कार को रोका। गाड़ी में बैठे आरोपी ने खुद को आईपीएस बताकर बचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई

आरोपी के पास मिले नकली पहचान पत्र और गैजेट्स

पुलिस को आरोपी से दो मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक टैबलेट और चार फोटो पहचान पत्र मिले। सभी पहचान पत्रों में वह तीन स्टार वाली पुलिस वर्दी में नजर आ रहा था।

Rajasthan Crime News: आरोपी करता था टोल और चेक-पॉइंट पर धौंस

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी इन नकली आईडी और वर्दी का इस्तेमाल टोल टैक्स से बचने, चेक-पॉइंट पार करने और लोगों पर रौब जमाने के लिए करता था।

Police Investigation जारी

फिलहाल धौलपुर पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। यह बड़ी खबर राजस्थान के धौलपुर से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए आई जगदीश तेली की रिपोर्ट है।


अपने आसपास की खबरों या प्रमोशन / विज्ञापन / इंटरव्यू के लिए संपर्क करें : +919654663551


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe