Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / नागपुर में तान्हा पोला उत्सव: चंद्रशेखर बावनकुले ने बच्चों को दिया आशीर्वाद

नागपुर में तान्हा पोला उत्सव: चंद्रशेखर बावनकुले ने बच्चों को दिया आशीर्वाद

नागपुर। नागपुर जिले में तान्हा पोला उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और नागपुर के संरक्षक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने श्रीराम नगर, बेसा और सुमित्रा अपार्टमेंट, बेलतरोडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

इस खास मौके पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने उत्सव की शोभा बढ़ाई। चंद्रशेखर बावनकुले ने सभी बच्चों को शुभाशीर्वाद दिया और नागरिकों को तान्हा पोला की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मौजूद रहे मान्यवर

इस आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिक और स्थानीय गणमान्य उपस्थित थे। इनके अलावा भाजपा के लोकप्रिय नेता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस दौरान आ. कृपाल बालाजी तूमाने, भाजपा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा चेतन खडसे, माजी जिला परिषद सदस्य रुपराव शिंगणे, भीमराव मातीखाय, श्रीकांत वणीकर, श्रीराम बुटे, मुकेश काळे, व्यास पांडे, हरिचंद्र कळंबे, प्रथमेश ढाले, वीरेंद्र माकडे, गोलू बोरकर, जितेंद्र चांदूरकर, सुधीर खोब्रागडे, राजू गणवीर, हेमंत उमाटे, दीपक अतकर, मुकेश खैरकर, राकेश पाल समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

नागपुर में तान्हा पोला का महत्व

तान्हा पोला महाराष्ट्र में पारंपरिक त्योहार के रूप में खासा महत्व रखता है। इस दिन बच्चे बैलों और गायों की तरह सज-धज कर जुलूस में भाग लेते हैं और ग्रामीण संस्कृति की झलक शहरों में भी दिखाई देती है।

चंद्रशेखर बावनकुले का संदेश

इस अवसर पर चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि, “तान्हा पोला भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। बच्चों को इस तरह के उत्सवों में शामिल होते देख गर्व महसूस होता है।”


ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस, नागपुर


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading