Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / नाटो में शामिल नहीं होगा यूक्रेन, क्रीमिया भी वापस नहीं मिलेगा ट्रंप का बड़ा बयान

नाटो में शामिल नहीं होगा यूक्रेन, क्रीमिया भी वापस नहीं मिलेगा ट्रंप का बड़ा बयान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ऐसा बयान दे दिया है जिसने पूरी दुनिया की राजनीति में हलचल मचा दी है।
ट्रंप ने साफ कर दिया है कि यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं होगा और रूस के कब्जे वाला क्रीमिया भी कभी वापस नहीं मिलेगा।
ट्रंप का ये बयान ठीक उस समय आया है जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, यूरोपीय नेताओं और नाटो अधिकारियों से मुलाकात करने जा रहे हैं। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अगर चाहें तो रूस के साथ युद्ध तुरंत खत्म कर सकते हैं। लेकिन अगर चाहें तो लड़ाई जारी रख सकते हैं।
याद रखिए ओबामा के शासनकाल में रूस को दिया गया क्रीमिया अब कभी वापस नहीं मिलेगा। और यूक्रेन का नाटो में शामिल होना भी मुमकिन नहीं है। कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं।”

ट्रंप ने ये भी कहा कि वे व्हाइट हाउस में यूरोप के कई शीर्ष नेताओं की मेजबानी करने वाले हैं। उनका कहना है कि इतने सारे यूरोपीय नेता एक साथ पहले कभी इकट्ठे नहीं हुए।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा फेक न्यूज़ मीडिया कहेगी कि ट्रंप के लिए यह एक बड़ी क्षति है… लेकिन असल में यह अमेरिका के लिए सम्मान की बात है।”

इस बैठक में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और नाटो महासचिव मार्क रूट शामिल होंगे।

असल में यूक्रेन युद्ध की सबसे बड़ी वजह यही थी – कि यूक्रेन नाटो में शामिल होना चाहता था, और रूस इसके खिलाफ था।

लेकिन जेलेंस्की के अड़ियल रुख ने पूरे देश को तबाही की आग में झोंक दिया।

आज यूक्रेन बीस साल पीछे चला गया है।
लाखों लोग बेघर हुए, हजारों जिंदगियां खत्म हुईं।

और आखिर नतीजा क्या निकला?
वही जिसे रूस चाहता था नाटो ने भी यूक्रेन को सदस्य बनाने से इनकार कर दिया।

तो क्या जेलेंस्की की जिद ने यूक्रेन को बर्बादी की ओर धकेल दिया?
क्या ट्रंप का बयान इस युद्ध को खत्म करने की पहली बड़ी सीढ़ी बन सकता है?

अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए।
और अगर आप दुनिया की सबसे बड़ी खबरें सबसे पहले पाना चाहते हैं तो खबर 24 एक्सप्रेस को सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन दबाएं।

World News : Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

रायबरेली में भव्य भंडारे और धार्मिक आयोजन का हुआ सफल आयोजन, उमेश महाराज और राघवेंद्र सिंह निहस्था का हुआ भव्य स्वागत

रायबरेली में भव्य भंडारे और धार्मिक आयोजन का हुआ सफल आयोजन, उमेश महाराज और राघवेंद्र सिंह निहस्था का हुआ भव्य स्वागत

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading