Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Crime / अहमदाबाद में स्कूल के अंदर खून, 10वीं के छात्र की हत्या… गुस्साए परिजनों का बवाल

अहमदाबाद में स्कूल के अंदर खून, 10वीं के छात्र की हत्या… गुस्साए परिजनों का बवाल

गुजरात के अहमदाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खोखरा इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में 10वीं क्लास के छात्र की उसके ही जूनियर ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
मामला मंगलवार का है, जब नौवीं के एक छात्र ने 15 साल के नयन नामक छात्र पर चाकू से हमला किया था। नयन को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।
जैसे ही मौत की खबर फैली, गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में स्कूल पहुंच गए। देखते ही देखते स्कूल में जमकर तोड़फोड़ शुरू हो गई। स्कूल की प्रॉपर्टी तहस-नहस कर दी गई, बसों पर पथराव किया गया और स्टाफ पर भी हमला किया गया।

गुजरात में बच्चे की हत्या के बाद स्थिति को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है और जुवेनाइल कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं, परिजनों और समुदाय के लोगों का आरोप है कि स्कूल मैनेजमेंट और प्रिंसिपल के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों छात्रों के बीच विवाद नॉनवेज खाने को लेकर हुआ था, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि नौवीं का छात्र चाकू लेकर आ गया। इस वारदात के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

फिलहाल, जेसीपी, डीसीपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं, लेकिन परिजनों का आक्रोश अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा।

Bureau Report : Jagdish Teli, Ahmdabad


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading