Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Rajasthan के इस जिले में मिली सोने की खदान, भारत के पास अब सोना ही सोना होगा

Rajasthan के इस जिले में मिली सोने की खदान, भारत के पास अब सोना ही सोना होगा

Bureau Report Jagdish Teli | Gold Mine In Rajasthan : भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की घाटोल तहसील के इलाके में सोने का अकूत भंडार मिलने के संकेत मिले हैं। यहां करीब 3 किलोमीटर क्षेत्र में सोने की खदान मिलने की संभावना जताई गई है। इस खबर के बाद पूरे देश में हलचल मच गई है क्योंकि यह सोने की खोज भारत की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान दे सकती है।

बांसवाड़ा की धरती उगल रही सोना

राजस्थान का बांसवाड़ा जिला अब धीरे-धीरे “गोल्डन डिस्ट्रिक्ट” कहलाने लगा है। पहले से ही जगपुरा और भकिया क्षेत्र में सोने की खानें मौजूद थीं। अब घाटोल में नए भंडार मिलने के बाद जल्द ही खदान की खुदाई के टेंडर जारी होने की तैयारी है। माना जा रहा है कि यह खदान भारत को सोने की दौड़ में और ताकतवर बना देगी।

आखिर कैसे होती है सोने की खोज?

सोना जमीन के नीचे कहां छिपा है, यह पता लगाना आसान काम नहीं है। वैज्ञानिक इसके लिए कई हाई-टेक तरीकों का इस्तेमाल करते हैं—

  1. मिट्टी और पौधों की जांच – जमीन पर उगे पेड़-पौधों और मिट्टी में मौजूद मिनरल्स का सैंपल लेकर सोने की संभावना का अनुमान लगाया जाता है।
  2. डिटेक्टर मशीन – विशेष डिटेक्टर मशीनें 50 मीटर तक जमीन के अंदर मौजूद सोने का पता लगा लेती हैं।
  3. जीपीआर टेक्नोलॉजी (Ground Penetrating Radar) – इसमें मिट्टी की परतों की गहराई से जांच होती है और ग्राफ के जरिए पता चलता है कि कौन सी धातु वहां मौजूद है।
  4. वीएलएफ टेक्नोलॉजी (Very Low Frequency) – इसमें जमीन के भीतर तरंगे भेजी जाती हैं। धातु से टकराने पर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड और खास आवाज उत्पन्न होती है, जिससे सोने की पहचान हो जाती है।

भारत को मिलेगा “कुबेर का खजाना”?

सोना सिर्फ ज्वेलरी के लिए ही नहीं, बल्कि निवेश और अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए भी सबसे अहम धातु है। अगर बांसवाड़ा में मिली यह खदान उम्मीद के मुताबिक सोना उगलती है तो भारत को विदेशी आयात पर कम निर्भर रहना पड़ेगा।

लोगों का कहना है कि अगर राजस्थान की धरती से यह खजाना बाहर आता है, तो आने वाले समय में भारत सच में सोना ही सोना होगा।


ब्यूरो रिपोर्ट : जगदीश तेली, राजस्थान

अपने आसपास की खबरों / विज्ञापन / प्रमोशन के लिए संपर्क करें +919654663551


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading